LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Road Accident News - गोपालगंज में आर्मी की तैयारी कर रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Road Accident News - गोपालगंज जिले के कटैया थाना क्षेत्र मेें आर्मी की तैयारी कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई । पिछले 14 दिसम्बर को ही मृतक का आर्मी के रिटेन परीक्षा कर रिजल्ट आया, जिसमें वह पास हो गया था।

युवक की सड़क हादसे में हुई मौत
युवक की सड़क हादसे में हुई मौत- फोटो : मन्नान अहमद

GOPALGANJ : जिले के कटेया थाना क्षेत्र के सरेया वर्मा गांव के पास दो अनियंत्रित बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी जानकारी कटेया थाना की पुलिस को दी। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के आशाराम भलुहि गांव  निवासी रामशंकर यादव के 22 वर्षीय बेटा रमेश यादव के रूप में किया गया। 

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि रमेश बाइक पर सवार होकर कटेया बाजार करने गया था। इसी दौरान वापस लौटने के क्रम में  तेज रफ्तार विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही वह मौके पर ही गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से अत्यधिक खून निकलने लगा। तत्काल उसे मदद नहीं मिलने के कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर देख परिजनों को इस घटना की  जानकारी मिली।

 जिसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उसका शव पड़ा हुआ देख कर चीत्कार मार रोने बिलखने लगे। इसके बाद इसी जानकारी कटेया थाना को दी गई। कटेया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि बाजार करने के लिए वह गए हुए थे। इसी बीच एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद लोगो ने कोई मदद नहीं की। अगर सही समय पर किसी ने मदद की होती तो उनकी जान नहीं जा पाती। 

उन्होंने बताया कि उसका भाई आर्मी की तैयारी करता था। पिछले 14 दिसम्बर  को ही आर्मी के रिटेन परीक्षा कर रिजल्ट आया, जिसमें वह पास हो गए थे। फिजिकल के लिए जाना था। वह आर्मी के जवान बनकर देश की सेवा करना चाहता था। इसी बीच उनकी मौत हो गई। अब फिलहाल इस संदर्भ में कटेया थानाध्यक्ष ने बताया कि दो बाइक के बीच  टक्कर हुई थी जिसके एक युवक की मौत हो गई है। जिसका पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौप दिया गया है। अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से मन्नान अहमद की रिपोर्ट