LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar News : बक्सर में राजद कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का किया पुतला दहन, कहा सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष

Bihar News : बाबा साहब पर कथित टिप्पणी को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में राजद कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का पुतला दहन किया...पढ़िए आगे

Bihar News : बक्सर में राजद कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित
अमित शाह का पुतला दहन - फोटो : sandip verma

BUXAR : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व में आज जिला मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर अमित शाह द्वारा संसद में की गई कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अमित शाह अपनी टिप्पणी वापस नहीं लेते और माफी नहीं मांगते, तो राजद संसद से सड़क तक संघर्ष जारी रखेगा।

राजद नेताओं ने कहा कि अमित शाह ने संसद में कहा था कि "देश की कुछ पार्टियां दिन-रात अंबेडकर-अंबेडकर की रट लगाए रहती हैं।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद ने आरोप लगाया कि खुद अमित शाह ने बाबा साहब के बनाए संविधान के तहत ही लाभ उठाया और गृह मंत्री के पद तक पहुंचे।

Goal 2026

राजद नेताओं ने कहा कि अमित शाह के बयान से बाबा साहब के योगदान का अपमान हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर निर्माण भी संविधान के जरिए ही संभव हो सका, जिसे डॉक्टर अंबेडकर ने बनाया था। इस प्रदर्शन में प्रदेश झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष भारती, जिला प्रधान महासचिव धनपति चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पूजा कुमारी सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। राजद ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और बाबा साहब के सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया है।

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट