LATEST NEWS

  • Bihar News : लालू प्रसाद यादव और साली का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, राजद सुप्रीमो का दिखा पुराना देसी अंदाज
  • Bihar News : लालू प्रसाद यादव और साली का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल, राजद सुप्रीमो

  • बिहार कौशल विकास मिशन: KYP केंद्र संचालकों का धरना-प्रदर्शन, सरकार और श्रम संसाधन विभाग से न्याय की गुहार
  • बिहार कौशल विकास मिशन: KYP केंद्र संचालकों का धरना-प्रदर्शन, सरकार और श्रम संसाधन विभाग से न्याय की गुहार

  • Bihar transport department BR01PS-6795 chassis tampering fraud
  • गया में बस परमिट में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2019 मॉडल को बनाया 2026,चेचिस में छेड़छाड़ पर DTO पटना से

  • Bihar Road Accident : कटिहार में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने मारी पलटी, दो लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में छाया मातम
  • Bihar Road Accident : कटिहार में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने मारी पलटी, दो लोगों की मौके पर हुई

  • पटना सिटी राइडर गुलशन हत्याकांड का खुलासा: थार गाड़ी जलाने के विवाद में हुई थी हत्या, तीन नामजद समेत 4 गिरफ्तार
  • पटना सिटी राइडर गुलशन हत्याकांड का खुलासा: थार गाड़ी जलाने के विवाद में हुई थी हत्या, तीन नामजद

Bihar News: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर राजपूत महासभा ने समारोह का किया आयोजन, गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Bihar News: राजपूत महासभा बिहार प्रदेश के तत्वाधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पाटलिपुत्रा पुराना थाना परिसर में आयोजित किया गया था ।

Maharana Pratap
death anniversary of Veer Shiromani Maharana Pratap- फोटो : Reporter

Bihar News: राजपूत महासभा बिहार प्रदेश के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि का आयोजन पाटलिपुत्रा के पुराना थाना परिसर में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों, समाज के गणमान्य व्यक्तियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. समीर कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। 

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया, जाकिर हुसैन इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस और बिजनेस मैनेजमेंट के निदेशक रोहित सिंह, और जदयू के वरिष्ठ नेता रीतेश रंजन सिंह (बिट्टू सिंह) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। राजपूत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधे सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रतन सिंह, महामंत्री राकेश कुमार मंटू, और कोषाध्यक्ष संपूर्णानंद सिंह सहित कई प्रमुख सदस्य समारोह में शामिल हुए। 

Diarch GO

साथ ही, दीघा कृषि भूमि आवास बचाओ संघर्ष समिति के महासचिव वीरेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष लाल टुन्ना झा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को महासभा की ओर से अंगवस्त्र और प्रतीक स्वरूप तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए समाज में उनके आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की। यह आयोजन न केवल महाराणा प्रताप की वीरता और बलिदान को सम्मानित करने का एक मंच बना, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने का भी प्रतीक बना।

NSIT
Nsmch