LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

RAILWAY NEWS - सुल्तानगंज में श्रद्धालुओं को गंगाजल लेने के लिए रुकेगी वन्दे भारत, फिर देवघर के लिए होगी रवाना, भागलपुर डीएम ने रेलवे को भेजा प्रस्ताव

RAILWAY NEWS - पटना से देवघर बैद्यनाथ धाम में जल चढ़ाने के लिए जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो सकती है। रेलवे को नई ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है। ट्रेन को सुल्तानगंज होते हुए चलाया जाएगा।

RAILWAY NEWS - सुल्तानगंज में श्रद्धालुओं को गंगाजल लेने के
पटना-देवघर के बीच चलेगी वंदे भारत- फोटो : NEWS4NATION

BHAGALPUR - नए साल में पटना से एक और वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने की तैयारी शुरू हो गई है। यह ट्रेन पटना से देवघर के बीच चलेगी। ट्रेन का जो रुट और शेड्यूल तैयार किया गया है। उसका लाभ देवघर जानेवाले श्रद्धालुओं को होगा। ट्रेन को शुरू करने के लिए भागलपुर डीएम ने रेलवे मंत्रालय, मालदा डिवीजन और बिहार सरकार के पर्यटन विभाग को इसे लेकर प्रस्ताव भेजा है।

दरअसल, इस ट्रेन को पटना से सीधे देवघर के बीच नहीं चलाकर भागलुपर के सुल्तानगंज होते हुए चलाया जाएगा। जिससे देवघर जाकर पूजा करने वाले श्रद्धालु सुल्तानगंज में गंगाजल भरकर देवघर की यात्रा तो कर ही सकेंगे साथ ही साथ पूजापाठ करने के बाद इसी ट्रेन से वापस भी लौट सकेंगे।

Diarch GO

सुल्तानगंज में जल भरने के लिए आधे घंटे का स्टापेज

भागलपुर डीएम ने बताया कि यह वंदे भारत ट्रेन सुबह पटना से खुलेगी और सुल्तानगंज में इस ट्रेन का ठहराव 30 मिनट का होगा. यहां आधा घंटे का ठहराव देने का उद्देश्य यह है कि बाबाधाम जाकर पूजा करने वाले श्रद्धालु सुल्तानगंज स्टेशन पर उतरकर गंगाजल भर सकें और साथ लेकर ट्रेन में सफर कर सकें। इसके बाद बैद्यनाथ धाम में पूजा पाठ कर उसी दिन इस ट्रेन से वापस आ सकते हैं। 

गौरतलब है कि भागलपुर को एक वंदे भारत ट्रेन की सौगात पहले मिल चुकी है. भागलपुर-हावड़ा के बीच अभी वंदे भारत ट्रेन चल रही है. इस ट्रेन के चालू होने के बाद भागलपुर के लिए यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी।

NSIT
Nsmch