LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Rail Accident: बिहार में टूटी पटरी पर दौड़ने वाली थी कई ट्रेनें, बड़ा रेल हादसा होते होते बचा, लाल झंडी दिखाकर रेलकर्मी ने रोका कोलकाता वीकली एक्सप्रेस

Rail Accident: रेलकर्मी ने सही समय पर लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोका, जिसके बाद पटरी को ठीक कर ट्रेन को निकाला गया। वहीं इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

Kolkata Weekly Express
major rail accident was averted- फोटो : Reporter

Rail Accident: बिहार में सोमवार यानी आज एक बड़ा रेल हादसा होते होते टल गया। रेलकर्मी ने सही समय पर लाल झंडा दिखाकर ट्रेन को रोक दिया। जानकारी अनुसार छपरा में कोलकाता वीकली एक्सप्रेस को रेलकर्मी ने लाल झंडी दिखाकर उस समय रोका जब ट्रेन टूटी पटरी से गुजरने वाली थी। अगर टूटी पटरी से ट्रेन गुजरती तो बड़ी घटना घट सकती थी। जानकारी अनुसार घटना छपरा-बनारस रेलखंड के गौतम स्थान रेलवे स्टेशन के पास का है। जहां से कोलकाता वीकली एक्सप्रेस गुजरने वाली थी।

रेलकर्मी ने सही समय पर लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोका, जिसके बाद पटरी को ठीक कर ट्रेन को निकाला गया। वहीं इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं इस दौरान ट्रेन 1 घंटे तक रुकी रही। जॉगल फिश प्लेट और क्लैंप बांधकर ट्रेन को 20 की स्पीड में निकाला गया।

बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक के निरीक्षण के दौरान ट्रैक मैन ने देखा कि पटरी 4 इंच टूट गई है। इसी बीच छपरा से बलिया की तरफ कोलकाता-गाजीपुर सिटी वीकली एक्सप्रेस स्पीड से आ रही थी। समय रहते ट्रैक मैन ने लाल झंडी दिखाई। वहीं लोको पायलट दीपक कुमार और सहायक लोको पायलट शुभांशु राज ने भी तत्परता दिखाते हुए ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक लगाकर दुघर्टनास्थल से 100 मीटर पहले ही ट्रेन को रोक दिया। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच कर जांच में जूट गए। घटना को लेकर आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश कुमार ने कहा कि ठंड आने पर रेलवे ट्रैक में अक्सर ऐसे क्रैक आ जाते हैं। अभी कॉशन पर गाड़ी चल रही है। जांच की जा रही है। 

NSIT
Nsmch