LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Teacher News : 2025 के पहले दिन ही स्कूलों में छापेमारी शुरू, डीएम के साथ पहुंचे कई बड़े अधिकारी, सभी विद्यालय सरकार के राडार पर, सख्त कार्रवाई का आदेश जारी

Bihar Teacher News : शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ एस सिद्धार्थ के एक्शन मोड में आने के बाद लगातार कोताही बरतने वाले शिक्षकों और कर्मियों पर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में आज साल के पहले दिन स्कूलों में छापेमारी की गयी.

Bihar Teacher News : 2025 के पहले दिन ही स्कूलों में छापेमार
स्कूल में छापेमारी - फोटो : SANJAY BHARDWAJ

CHAPRA : बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभाग के एसीएस डॉ. एस. सिद्धार्थ जहाँ आये दिन नए नए फरमान जारी कर रहे हैं. वहीँ स्कूलों में लापरवाही बरतनेवाले शिक्षकों और कर्मियों पर कार्रवाई भी की जा रही है. इसी कड़ी में जिलाधिकारी अमन समीर ने साल के पहले दिन ही स्कूलों की जांच शुरू करा दी. जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया. जिलाधिकारी के  टारगेट में था कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय. जिसके जांच की जिम्मेदारी अनुमंडल स्तर के पदाधिकारी को दी गई थी.

जांच टीम में रहे शामिल  

जांच टीम में अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण प्रभारी और अन्य ऑफिसर शामिल थे. कई जगहों पर तो जिला स्तर के अधिकारी भी पहुंचे थे. जिनके द्वारा स्कूलों की जांच की गई. सभी संबंधित पदाधिकारियों ने संबद्ध विद्यालयों का निरीक्षण किया तथा छात्राओं की उपस्थिति, भोजन की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. 

हो सकती है बड़ी कार्रवाई

जाँच के क्रम में पाई गई खामियों से संबंधित रिपोर्ट उनके द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा. जाँच प्रतिवेदन के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जायेगी. हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी स्कूलों के संचालन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. इसके बाद एक-एक करके जिले के सभी स्कूलों की जांच की जाएगी. ऐसे में इसके लिए भी प्लान तैयार हो रहा है.

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट