LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News: बिहार के इस जिले में पूरा गांव जलकर हुआ राख, सैकड़ों लोग हुए बेघर, मकान,अनाज, नगदी सब कुछ स्वाहा

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। जहां एक गांव में 21 परिवार के घर जलकर राख हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

purnia fire incident
purnia fire incident- फोटो : Reporter

PURNIA: बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अमरथाना के तियरपाडा पंचायत के सोनापुर गांव  में बीती रात भीषण आग लग गई। इस अगलगी की घटना में 21 परिवार के घर जलकर राख हो गए। अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति की नुकसान हुई है। कई मवेशी भी जलकर राख हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 

दरअसल, पूरा मामला पूर्णिया के अमर थाना के तियरपाडा पंचायत के सोनापुर गांव का है। जहां बीती रात भीषण आग लग गई। इस अगलगी में 21 परिवार के घर जलकर राख हो गए। करीब 20 लाख की संपत्ति नगद, अनाज, कपड़ा के साथ दो मवेशी भी जल गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। 

हालांकि बताया जाता है कि अलाव के कारण आग लगी थी। पीड़ितों की माने तो इस भीषण अगलगी में सब कुछ जलकर राख हो गया। लोगों के पास ना तो खाने के लिए अनाज बचा है ना पहनने के लिए कपड़े। बच्चे भूख से बिलख रहे हैं। लोग इस कडाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं।


NSIT
Nsmch

प्रशासनिक स्तर पर एक राजस्व कर्मचारी अभी पहुंचा हुआ है जो घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं। वहीं वार्ड सदस्य पति इरफान आलम ने कहा कि लोगों को जिला प्रशासन के स्तर से मदद मिलना चाहिए । फिलहाल स्थानीय लोगों द्वारा खाने-पीने की मदद की जा रही है। लेकिन प्रशासन के तरफ से अभी तक कुछ मदद नहीं मिला है। कल तक जहां आशियाना था आज वहां राख बन गया है।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट