LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : सिपाही भर्ती में 11 मुन्ना भाई गिरफ्तार, शारीरिक दक्षता परीक्षा में कर रहे थे बड़ी धांधली

बिहार में 21,391 पदों के लिए चल रही सिपाही भर्ती के पीईटी को लेकर 9 दिसम्बर 2024 से पटना के गर्दनीबाग में शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है. इस दौरान पांचवे सप्ताह के दौरान 11 मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है.

 Bihar constable PET
Bihar constable PET- फोटो : news4nation

Bihar News : सिपाही भर्ती को लेकर चल रहे शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के पांचवे सप्ताह में 11 मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से 9 दिसम्बर 2024 से पटना के गर्दनीबाग में पीईटी चल रहा है. 

पांचवे सप्ताह में कुल 8 हजार अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए बुलाया गया. इसमें 6479 अभ्यर्थी शामिल हुए. 11 जनवरी को समाप्त हुए पंचम सप्ताह के पीईटी के दौरान कुल 11 अभ्यर्थियों को फर्जीवाड़ा के आरोप में गिरफ्तार किया गया. 

कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों की दौड़, ऊँची कूद एवं शारीरिक माप (ऊँचाई तथा सीना वजन) कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के द्वारा करायी जा रही है. साथ ही अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत सत्यता की जाँच के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली का उपयोग किया गया.

बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 21,391 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) 9 दिसंबर, 2024 से शुरू हुई थी. यह परीक्षा शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल), गर्दनीबाग, पटना में आयोजित की गई  है. 

NSIT
Nsmch