LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News: बिहार के जिस पेट्रोल पंप पर यह सुविधा नहीं उसका लाइसेंस होगा निलंबित, विशेष जांच टीम की कार्रवाई शुरू

Bihar News: परिवहन विभाग ने अब पेट्रोल पंपों के लिए सख्त निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार अगर सभी पेट्रोल पंप को 15 दिनों में यह काम करना आवश्यक होगा।

पेट्रोल पंप
petrol pump license suspended in 15 days- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar News: बिहार में पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे विशेष जांच टीमों का गठन करें। ये टीमें पेट्रोल पंपों पर शौचालय, पीने के पानी, सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण करेंगी। अगर किसी पंप पर ये सुविधाएं नहीं मिलती हैं, तो आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

महिला-पुरुष के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था जरूरी

परिवहन सचिव ने जोर दिया कि पेट्रोल पंपों पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय और यूरिनल की सुविधा होना अनिवार्य है। हाल की शिकायतों में यह बात सामने आई है कि कई पंपों पर ये व्यवस्थाएं या तो उपलब्ध नहीं हैं या गंदगी और ताले लगे होने के कारण उपयोग में नहीं हैं। इस समस्या को सुलझाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाने का फैसला लिया गया है।

जांच अभियान और विशेष टीमों की नियुक्ति

इस अभियान के तहत पेट्रोल पंपों पर सफाई, पानी और शौचालय जैसी सुविधाओं की गहन जांच की जाएगी। साथ ही, प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों जैसे भारतीय ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम को भी निर्देश दिया जाएगा कि वे अपने स्तर पर निरीक्षण कर इन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

सुधार के लिए 15 दिनों का समय

परिवहन विभाग ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया है कि वे सभी खामियों को 15 दिनों के भीतर दूर करें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा और आवंटन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

NSIT
Nsmch

विशेष अभियान की शुरुआत

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग इस सप्ताह से विशेष जांच अभियान शुरू कर रहा है। जिन पंपों पर खामियां पाई जाएंगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।