LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

PATNA NEWS - पटना की तरह बिहार के इन तीन शहरों में भी बनेगा मजदूरों के लिए ESIC हॉस्पीटल, केंद्रीय श्रम मंत्री ने निर्माण को दी हरी झंडी

PATNA NEWS - पटना की तरह बिहार के इन तीन शहरों में भी बनेगा

PATNA - बिहार के विकास ग्राफ में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। अब केंद्र सरकार ने फिर बिहार के लिए बड़ी घोषणा करते हुए तीन ईएसआईसी अस्पताल (कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल) को मंजूरी प्रदान कर दी है।  केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में नई दिल्ली में मंगलवार को आयोजित बैठक में सहमति दी गई। बता दें कि बिहार में पहले से ही पटना के बिहटा में ईएसआईसी अस्पताल है।  

श्रम मंत्री ने बताया कि यह तीनों अस्पताल बिहार के मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और भागलपुर में बनाए जाएंगे। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 194वीं बैठक में शामिल श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 100 बिस्तर वाले अस्पताल निर्माण हेतु मुजफ्फरपुर जिले में दो करोड़ नौ लाख पच्चीस हजार नौ सौ अठारह रुपये के भुगतान पर 5.07 एकड़ भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से प्राप्त हुआ है।

बेगूसराय जिले के बरौनी में 100 बिस्तर वाले अस्पताल और डिस्पेंसरी सह शाखा कार्यालय की स्थापना के लिए 5.5 एकड़ जमीन उपलब्ध करायी गयी है, जो हिंदुस्तान फर्टिलाइजर कार्पोरेशन लिमिटेड के अधीन है।

बैठक में सचिव दीपक आनंद ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के स्तर से शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने बीमित व्यक्तियों एवं उनके आश्रितों को इलाज से संबंधित औषधि प्रतिपूर्ति देयक आदि को भुगतान हेतु वर्तमान व्यवस्था को कर्मचारी राज्य बीमा सोसाइटी के कार्यान्वयन होने तक चालू रखने का अनुरोध किया गया।

NSIT
Nsmch