LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

BIHAR NEWS - पोर्टल का नाटक बंद करो, जिलास्तर पर कार्यालय खोलकर करें पैसों का भुगतान, सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा ने मोर्चा खोलते हुई की मांग

BIHAR NEWS - सहारा इंडिया में अपने जमा पैसे वापस पाने को लेकर होनेवाली परेशानियों को लेकर अब ग्राहकों का सब्र खत्म हो गया है। आज सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा ने प्रदर्शन कर पोर्टल की जगह सीधे भुगतान करने की मांग की है।

BIHAR NEWS  - पोर्टल का नाटक बंद करो, जिलास्तर पर कार्यालय ख
सहारा इंडिया के लिए पोर्टल की जरुरत नहीं- फोटो : अमलेश कुमार

Patna :- सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा ने मोर्चा खोलते हुए केंद्र सरकार से मांग करते हुए जन आंदोलन का घोषणा कर दिया। बड़े पैमाने पर जुटे सहारा अभिकर्ताओं एवं कार्यकताओं ने एक बैठक कर पोर्टल का नाटक बंद करो, अपनी और सभी जमाकर्ताओं की बकाया राशि को जिला स्तर पर कार्यालय खोलकर सभी योजनाओं का बकाया भुगतान यथाशीघ्र करने की केंद्र सरकार से मांग करते हुए जन आंदोलन का खुली ऐलान कर दिया। 

जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय बाजार स्थित राम- जानकी मठ के प्रांगण में बड़े पैमाने पर सैंकड़ों की संख्या में जुटे सहारा अभिकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहरा भुगतान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिला संरक्षक अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक बैठक करते हुए सहारा भुगतान राशि को शीघ्र भुगतान करने के साथ-साथ पोर्टल के नाटक बंद करने और सभी योजनाओं की बकाया राशि को यथाशीघ भुगतान करने की मांग करते हुए सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए बड़े पैमाने पर जुटे सहारा अभिकर्ताओं एवं अभिकर्ताओं ने खुले जंग का ऐलान कर जन आंदोलन की घोषणा किया ।जब तक ले हमारी सभी मांगे मान ली नहीं जाती तब तक के लिए संघर्ष एवं जन आंदोलन जारी रहेगा इसका ऐलान इस बैठक में सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा ने मोर्चा खोलते किया।

Diarch GO

इस मौके पर जिला संरक्षक सहारा इंडिया के वरिष्ठ अभिकर्ता रहे अविनाश कुमार ने इस बैठक में जुटे बड़े पैमाने पर सैकड़ों की संख्या में जुटे सहारा भुगतान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं, जमाकर्ताओं एवं अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सहारा जमाकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं की बड़े पैमाने पर बकाया राशि का भुगतान करने में आनाकानी कर रही है सरकार पोर्टल से भुगतान करने की नौटंकी करते कर रही है।

अभिकर्ताओं एवं जमाकर्ताओं को वर्गला रही है, जबकि इसकी हकीकत यह है कि इस पोर्टल के माध्यम से जमा कर्ताओं को उनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है यह सिर्फ एक नौटंकी मात्र है। जिसे हम लोग जोरदार विरोध करते हुए केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि सभी योजनाओं का बकाया राशि का भुगतान यथाशीघ्र जिला स्तर पर जिला कार्यालय खोलकर यथाशीघ भुगतान किया जाए और पोर्टल भुगतान की नौटंकी को बंद किया जाए। 

NSIT
Nsmch

जब तक इस तरह की प्रक्रिया को नहीं अपनाया जाता तब तक हम सभी शहर भुगतान संघर्ष समिति मोर्चा के तत्वाधान में जन आंदोलन करते रहेंगे ।जब तक केंद्र सरकार इसकी भुगतान नहीं करती तब तक  हमारी जन आंदोलन एवं जन जागरण अभियान जारी रहेगा ।इस मौके पर अविनाश कुमार, परमहंस कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार यादव समेटे बड़े पैमाने पर सहारा अभिकर्ताओं ने अपनी बकाया राशि को यथाशीघ भुगतान करने की मांग करते हुए पोर्टल को बंद कर, जिला स्तर पर जिला कार्यालय खोलकर यथाशीघ भुगतान करने जैसे महत्वपूर्ण माँग को केंद्र सरकार ने पूरा करने की मांग किया।

     इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद यादव, ज्ञानचंद साव, रणजीत कुमार तिवारी, भानु प्रकाश, अरिसूदन कुमार, राजकुमार, सुरेन्द्र पासवान, दीनानाथ साव, नीलम देवी, जयमाला सिन्हा, देवती देवी, मंजू देवी, विनय कुमार चक्रवर्ती, संजीव कुमार, हरिचरण कुमार, आरती कुमारी रजू प्रसाद चंद्रसेन वर्मा, समेत बड़े पैमाने सहारा अभिकर्ताओं एवं जमा कर्ताओं मौजूद रहे।

Reported by -Amlesh kumar Patna