LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News: नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, 20 लाख युवाओं के लिए बनाया ऐसा प्लान, अब नहीं बैठेंगे बेरोजगार, पूरे 38 जिलों में शुरू होगी योजना

Bihar News: बिहार में बेरोजगारों युवाओं के लिए सीएम नीतीश ने बड़ा प्लान बनाया है। इससे राज्य में बेरोजगारी कम होगी। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है....

नीतीश सरकार
Nitish government made such a plan- फोटो : social media

Bihar News: नीतीश सरकार ने नए बजट की तैयारियों को गति दे दी है। इस संदर्भ में श्रम संसाधन विभाग ने राज्य के युवाओं के कौशल विकास और रोजगार प्रदान करने से जुड़ा प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव आगामी बजट का हिस्सा बनेगा और नई योजना को अगले वित्तीय वर्ष में लागू किया जाएगा। विभाग ने इस प्रस्ताव को पहले ही स्वीकृति दे दी है। बिहार सरकार युवाओं को  रोजगार देने के लिए अलग अलग फैसले ले रहा है। इस कड़ी में बिहार सरकार ने एक ऐसा प्लान बनाया है जिससे 20 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

20 लाख युवाओं को बाजार आधारित प्रशिक्षण

इस योजना के तहत राज्य के 20 लाख युवाओं को बाजार की मांग के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सभी 38 जिलों में 8,000 प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस पहल में सेक्टर स्किल काउंसिल की अहम भूमिका होगी। बिहार कौशल विकास मिशन और सेक्टर स्किल काउंसिल के बीच पहले ही एक समझौता हो चुका है। विभाग का कहना है कि इस योजना के तहत मेधावी युवाओं के प्रशिक्षण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशिक्षण में तकनीकी पाठ्यक्रम और योग्य प्रशिक्षकों की सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

Diarch GO

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 18 जनवरी को बेगूसराय दौरे पर रहेंगे। यहां वे 555 करोड़ रुपये की लागत से 637 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। हालांकि, यह आंकड़ा अंतिम रूप से बढ़ या घट सकता है। जिला प्रशासन इस दौरे को लेकर दिन-रात तैयारियों में जुटा हुआ है। डीएम तुषार सिंगला और अन्य अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। कार्यक्रम की बेहतर व्यवस्था के लिए कोषांगों का गठन किया गया है और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

उद्घाटन और शिलान्यास से जुड़ी प्रमुख योजनाएं

मुख्यमंत्री मटिहानी प्रखंड के मनिअप्पा पंचायत में निम्नलिखित योजनाओं का उद्घाटन करेंगे- पंचायत सरकार भवन, खेल मैदान, पीएचईडी द्वारा निर्मित जलमीनार और तालाब के जीर्णोद्धार और नवनिर्मित सीढ़ी घाट

NSIT
Nsmch

युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार

बिना दक्ष प्रशिक्षकों के युवाओं में प्रशिक्षण के प्रति रुचि कम होती है। नई योजना के तहत युवाओं को उन्नत कौशल से लैस कर उन्हें बाजार की मांग के अनुरूप रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। इस प्रयास में सेक्टर स्किल काउंसिल की भूमिका निर्णायक होगी। इस प्रशिक्षण के बाद युवा देश-विदेश के उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप रोजगार पाने में सक्षम होंगे।