LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

बिहार के 6 जिलों में नए पीपा पुलों का होगा निर्माण, यातायात में सुधार की पहल, जानें कौन से है वो डिस्ट्रिक्ट?

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीपा पुल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जलस्तर बढ़ने पर इन पुलों को अस्थायी रूप से हटाया जाता है और जलस्तर कम होने पर फिर से स्थापित किया जाता है।

बिहार के 6 जिलों में नए पीपा पुलों का होगा निर्माण, यातायात
बिहार के जिलों में पीपा पुल का निर्माण- फोटो : social media

Bihar samastipur news: बिहार सरकार ने राज्य के छह जिलों में नए पीपा पुलों के निर्माण की योजना बनाई है। ये पुल पटना, समस्तीपुर, वैशाली, मधेपुरा, बक्सर, और भोजपुर जिलों में बनाए जाएंगे। इस घोषणा को डिप्टी सीएम एवं पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा ने किया। उन्होंने बताया कि इन पुलों के निर्माण का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना है।

पांच वर्षों तक देखभाल की स्वीकृति

इन पुलों की स्थापना के साथ-साथ अगले पांच वर्षों तक इनका रखरखाव, खोलने और पुनः लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। यह कदम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में यातायात को आसान बनाने के लिए उठाया गया है।

पटना तक पहुंचना होगा आसान

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीपा पुल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जलस्तर बढ़ने पर इन पुलों को अस्थायी रूप से हटाया जाता है और जलस्तर कम होने पर फिर से स्थापित किया जाता है। डिप्टी सीएम ने बताया कि इन पुलों के बनने के बाद बिहार के किसी भी जिले से पटना पहुंचना अब सिर्फ 5 घंटे में संभव हो सकेगा।

गुणवत्ता और त्वरित निर्माण पर जोर

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पुल निर्माण निगम को निर्देश दिया है कि पुलों का निर्माण तेजी और गुणवत्ता के साथ किया जाए। निर्माण प्रक्रिया के दौरान नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

NSIT
Nsmch

राज्य के विकास में एक और कदम

डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 से अब तक पथ और पुल निर्माण में कई महत्वपूर्ण प्रगति हुई हैं। नए पीपा पुलों का निर्माण इस दिशा में एक और कदम है, जो बिहार के नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करेगा।