LATEST NEWS

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

BIHAR TEACHER NEWS - रहिमन छुट्टी किजिए, अब ठंड बर्दाश्त ना होय ! शिक्षकों की छुट्टी न होने पर नवादा डीएम का छलका दर्द, कई जिलाधिकारी आ गए निशाने पर

BIHAR TEACHER NEWS - ठंड में स्कूलों में छुट्टी के बावजूद शिक्षकों को हर दिन ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है। जिनको लेकर डीएम ने अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक मजेदार पोस्ट किया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

BIHAR TEACHER NEWS - रहिमन छुट्टी किजिए, अब ठंड बर्दाश्त ना
शिक्षकों को छुट्टी नहीं देने पर डीएम का छलका दर्द- फोटो : KULDEEP BHARDWAJ

PATNA - बिहार में ठंड को लेकर पटना सहित कई जिलों में कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस दौरान बच्चों के स्कूल आने पर रोक है। लेकिन इन स्कूलों के शिक्षकों को कड़कड़ाती ठंड में हर दिन स्कूल पहुंचना है। ऐसे में पूर्व शिक्षा निदेशक रह चुके नवादा डीएम ने शिक्षकों को लेकर अपना दर्द जाहिर करते हुए मजेदार पोस्ट किया है।

छुट्टी होने के कारण बच्चों को राहत मिल रही है। लेकिन शिक्षक परेशान हैं। अब इन शिक्षकों की परेशानी को लेकर नवादा डीएम रवि प्रकाश ने अपने ट्विटर हैंडल से एक मजेदार पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने शिक्षकों को स्कूल बुलाने को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। 

Diarch GO

 2016 बैच के आईएएस अफसर रवि प्रकाश ने जो पोस्ट शेयर किया है, वो इस बात पर है कि ठंड बर्दाश्त नहीं हो रहा है इसलिए छुट्टी दे दीजिए लेकिन ऐसी छुट्टी मत दीजिए कि सिर्फ शिक्षक को आना पड़े। उनके पोस्ट में लिखा है कि 'रहिमन छुट्टी किजिए, अब ठंड बर्दाश्त ना होय ! पर ऐसी छुट्टी ना दिजिए, मात्र अध्यापक उपस्थित होय'

व्हाट्स अप पर आए मैसेज को किया पोस्ट

बता दें कि नवादा डीएम को किसी ने ऐसा पोस्ट व्हाट्स अप पर भेजा था। जिसे उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट किया है। डीएम के इस पोस्ट को खूब लाइक किया जा रहा है। नवादा डीएम के पोस्ट से उन जिलों के डीएम के आदेश पर सवाल उठा है। जिन्होंने ठंड के कारण बच्चों को तो छुट्टी दी है लेकिन टीचर को स्कूल आना जारी रखने कहा है। डीएम के पोस्ट के कमेंट में कई सरकारी कर्मचारी उनकी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जब शिक्षा विभाग में जाएं तो तरह का आदेश जारी करवा दें। 

NSIT
Nsmch

REPORT - KULDEEP BHARDWAJ