LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Munger News : मुंगेर एसपी ने सैनिक हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन, सैनिकों और पूर्व सैनिकों के इन समस्याओं का होगा समाधान

Munger News : मुंगेर में आज एसपी सैयद इमरान मसूद ने सैनिक हेल्प डेस्क का उद्घाटन का उद्घाटन किया. इस डेस्क के माध्यम से सैनिक और पूर्व सैनिकों के समस्याओं का समाधान किया जायेगा.

Munger News : मुंगेर एसपी ने सैनिक हेल्प डेस्क का किया उद्घा
सैनिक हेल्प डेस्क का उद्घाटन - फोटो : IMTIYAZ KHAN

MUNGER : बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद मुंगेर पुलिस कार्यालय में सैनिक हेल्प डेस्क का मुंगेर एसपी ने  उद्घाटन किया। जहां सैनिकों की समस्या निवारण की विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर उन्होंने कहा की हमारे जो सैनिक रिटायर्ड कर चुके या सेवा में रहते हुए बॉर्डर पर तैनात हो देश की रक्षा कर रहे है। 

ऐसे में सीमा पर तैनाती के दौरान घरेलू जिम्मेवारियों को पूरा करने में कठिनाईयाँ का सामना करते है, जैसे-उनकी अधिकांश समस्या कानून व्यवस्था एवं भूमि - विवाद से संबंधित या परिवार की सुरक्षा को लेकर रहता है। जिसको लेकर एक सैनिक सीमा पर रहते हुए चिंतित रहता है। ऐसे में बिहार पुलिस मुख्यालय ने इन सब बातों का ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी जिलों में सैनिक हेल्प डेस्क का गठन करने का निर्देश दिया। जिसको लेकर आज एसपी, मुंगेर सैयद इमरान मसूद के निर्देशन में मुंगेर जिला अंतर्गत  "सैनिक हेल्प डेस्क" का गठन एसपी कार्यालय में किया गया है। 

एसपी ने बताया कि सेवारत / सेवानिवृत सैनिकों की समस्या का समाधान हेतु मुंगेर जिला अंतर्गत प्रत्येक गुरूवार को समय- 1 बजे से 2 बजे तक "सैनिक बंधु" द्वारा बैठक का आयोजन किया जायेगा। बैठक के दौरान सैनिकों की समस्या निवारण की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। साथ ही कहा कि सैनिक अपनी समस्या ऑनलाईन/ऑफलाईन आवेदन के माध्यम से दर्ज कर सकते है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट