LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Parliament News : लोकसभा में सांसद राजेश वर्मा ने किया सवाल, कहा- अलौली स्टेशन पर कब रुकेगी पैसेंजर ट्रेन, जानिए रेलमंत्री ने क्या दिया आश्वासन

Parliament News : लोकसभा में आज खगड़िया सांसद ने अपने क्षेत्र में रेल समस्याओं को लेकर सवाल किया. जिसे जल्द ही पूरा करने का आश्वासन रेलमंत्री ने दिया है...पढ़िए आगे

Parliament News : लोकसभा में सांसद राजेश वर्मा ने किया सवाल,
रेल समस्याओं को लेकर सवाल - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGARIA  : खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने आज लोकसभा में अपने लोकसभा क्षेत्र में रेल संबंधी समस्याओं से रेल मंत्री को कराया अवगत। बताते चलें कि लोकसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। जिसमे खगड़िया सांसद ने  रेलमंत्री से पूछा की अलौली स्टेशन पर सिर्फ मालगाड़ी चलती है कब से पैसेंजर ट्रेन अलौली स्टेशन पर परिचालित किया जाएगा ?

साथ ही उन्होंने कहा की गोगरी महेशखूंट पर आर ओ बी के निर्माण की आवश्यकता कब पूरी की जाएगी। हालांकि रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने जवाब में कहा कि अलौली में पैसेंजर ट्रेन कब से चलेगी। आपको जल्द ही अवगत कराया जाएगा। गोगरी महेशखूंट पथ पर आर ओ बी का निर्माण भी जल्द ही कराया जाएगा।

Diarch GO

सांसद ने खगड़िया में कुशेश्वर रेल परियोजना पर भी रेलमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। अब देखने वाली बात है कि सांसद के द्वारा की गई मांगों को धरातल पर कब पूरा होता देखा जाएगा। सांसद के पहल से क्षेत्र के लोगों में नयी आस जगी है। 

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट