LATEST NEWS

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

Patna News : पटना जू में बढ़ती ठंड से बचाने के लिए हाथी की हो रही तेल मालिश, भालू को दिया जा रहा च्यवनप्राश, मंत्री प्रेम कुमार ने वन्य जीवों के रख रखाव का लिया जायजा

Patna News : वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने आज पटना जू में वन्य जीवों के ठण्ड में रख रखाव का जायजा लिया. इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिया..पढ़िए आगे

Patna News : पटना जू में बढ़ती ठंड से बचाने के लिए हाथी की हो
जू का जायजा - फोटो : VANDANA

PATNA : बिहार में बढ़ती ठण्ड को देखते हुए पटना जू में वन्य जीवों के रख-रखाव हेतु किये जा रहे क्रिया-कलापों का वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने पटना जू के वन्यजीवों के इंक्लोजरों का निरीक्षण किया। उनके द्वारा हूलॉक गिब्बन, टाईगर, पक्षी केज, चितल, जेबरा, जिराफ, हाथी एवं स्मॉल कैट इंक्लोजर का निरीक्षण किया गया एवं जू पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में निदेशक, संजय गाँधी जैविक उद्यान, पटना द्वारा मंत्री को विगत वर्षों से चल रहे प्रचलित व्यवस्था के आलोक में ठण्ड के मौसम में वन्यजीवों के ठण्ड से बचाव हेतु एहतियातन तौर पर किये गये सभी कार्यों की जानकारी दी गयी। उनके द्वारा बताया गया कि सभी इंक्लोजरों में वन्यजीवों के ठण्ड से बचाव हेतु सभी कार्य माह अक्टूबर, 2024 से ही प्रारंभ किये गये है। जिसमें सभी वन्यजीवों के नाईट हाउस के खिड़की एवं अन्य वेंटिलेशन की खुली जगह फुस घास एवं बाँस की चचरी से बंद किये गये है ताकि शीतलहर में नाईट हाउस में बैठे वन्यजीवों को ठण्ड ना लगे। सभी नाईट हाउस के सेल में वन्यजीवों को बैठने के लिए लकड़ी के प्लेटफार्म रखे गये है ताकि वन्यजीव को जमीन से ठण्ड न लगे। नाईट हाउस में ऑयल हीटर लगाये गये है ताकि नाईट हाउस का सामान्य तापमान बना रहे। प्राइमेट्स प्रजाति के वन्यजीव जैसे बंदर, लंगूर, चिपाजी, हूलॉक गिब्बन, लॉयन टेल मकाक इत्यादि वन्यजीवों को कंबल दिये गये है। सरीसृप प्रजाति के वन्यजीव जैसे अजगर, कोबरा, वाइपर, धामीन इत्यादि वन्यजीवों के सेल में फर्श पर कंबल बिछाए गये है। साथ ही इनके सेल में सामान्य तापमान बनाए रखने हेतु बल्ब लगाये गये है। 

शाकाहारी वन्यजीवों के लिए उनके इंक्लोजर के शेड में पुआल का बेड बनाया गया है एवं पूर्वी एवं पश्चिमी ठण्डी शीतलहर से बचने के लिए फुस घास एवं बॉस की चचरी से घेरान किया गया है। शीतलहर के दौरान हाथी के पूरे शरीर को नियमित अंतराल पर सरसों तेल की मालिश की जा रही है एवं आहार में पर्याप्त गन्ना, सोयाबिन, मौसमी फल एवं धान उबाल कर दिया जा रहा है। वन्यजीवों को कैल्शियम एवं मल्टीविटामिन की दवाईयाँ दी जा रही है। प्रत्येक वर्ष की भाँति मांसाहारी वन्यजीवों के आहार में बढ़ोतरी की गयी है। चिपांजी को च्यवनप्राश, शहद, गुड़ की खीर, आँवला का मुरब्बा एवं मौसमी फल दिये जा रहे है। भालू को आहार में मौसमी फल, शहद, अण्डा, गुड़ की खीर, गन्ना इत्यादि दिये जा रहे है। पक्षियों के इंक्लोजर में शीतलहर से बचने के लिए प्लास्टिक शीट्स एवं एगरोनेट से घेरान किये गये है ताकि आवश्यक प्रकाश एवं वेंटिलेशन बना रहे। शीतलहर से बचाव हेतु जेबरा एवं जिराफ इंक्लोजर के नाईट-हाउस तथा प्रदर्श क्षेत्र में पुआल बिछाये गये है।

Diarch GO

बताया गया की ठण्ड के मौसम में वन्यजीवों के ठण्ड से बचाव हेतु एहतियातन तौर पर संजय गाँधी जैविक उद्यान, पटना के स्वास्थ्य सलाहकार समिति की बैठकों में दिये गये सलाह एवं विगत वर्षों से चल रहे प्रचलित व्यवस्था के आलोक में माह अक्टूबर, 2024 से ही प्रबंधन कार्य प्रारंभ किये गये है। वहीँ वन्यजीवों को 24 घंटे लगातार निगरानी में रखा गया है। प्रभावी निगरानी हेतु सभी कर्मियों को विन्टर जैकेट का वितरण किया गया है।

वंदना की रिपोर्ट