LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Fire In Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में लगी भीषण आग, दर्जन भर घर जलकर हुए खाक

मुजफ्फरपुर में भीषण आग ने कई परिवारों को उजाड़ दिया, जीवन भर की कमाई जलकर राख हो गई।

Fire In Muzaffarpur
जीवन भर की कमाई जलकर हो गई राख - फोटो : Reporter

Fire In Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के अचानक लगी आग में लगभग एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। इस घटना में दर्जनों लोग बेघर हो गए हैं और लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोग और प्रशासन ने मिलकर आग पर काबू पाया और पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान की जा रही है। मुजफ्फरपुर में अचानक लगी आग ने लगभग एक दर्जन घरों को जलाकर राख में बदल दिया है, जिससे लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। यह घटना मोतीपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 19 के मांझी टोला में देर रात हुई, जब भीषण आग ने दर्जनों घरों और बकरियों को अपनी चपेट में ले लिया। 

इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों में हाहाकार मच गया। आग लगने के समय सभी लोग खाना खाने के बाद अपने-अपने घरों में सो रहे थे। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अग्निशामक टीम ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। 

इस दौरान कई बकरियां जलकर मर गईं और बालेंद्र मांझी की बेटी की शादी के लिए घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा।सब कुछ जलकर राख में तब्दील हो गया। पीड़ित आनंदी माझी ने बताया कि वे घर में सो रहे थे और आशंका है कि दरवाजे के पास जलती हुई आग के कारण यह घटना हुई। 

इस आगजनी में 16 घर और बकरियाँ पूरी तरह से जल गईं। इस घटना में काफी जान-माल का नुकसान हुआ है। फिलहाल, नुकसान की सही मात्रा का पता नहीं चल सका है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा