LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

14 साल के वर-वधू! कानून को ताक पर रख ग्रामीणों ने घर से भागे नाबालिग प्रेमी जोड़े की मंदिर में कराई शादी, फिर दोनों को दिया आशीर्वाद

Marriage of minors - खगड़िया में घर से भागे 14 साल के नाबालिग प्रेमी जोड़ों की ग्रामीणों ने कानून ताक पर मंदिर में शादी करवा दी और फिर उन्हें आशीर्वाद भी दिया। बताया गया कि दूल्हा परिवार के खिलाफ जाने के लिए तैयारी नहीं था, लेकिन वह अपनी प्रेमिका को

  14 साल के वर-वधू! कानून को ताक पर रख ग्रामीणों ने घर से भा
नाबालिग प्रेमी जोड़ों की मंदिर में कराई शादी- फोटो : अमित कुमार

KHAGRIA :-  घरवालों की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ घर से भागकर नाबालिग प्रेमी जोड़े ने भगवती मंदिर में शादी रचा ली। 14 साल के प्रेमी युगल की शादी देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शादी के बाद ग्रामीणों ने दोनों को आशीर्वाद देकर इस अनोखी शादी के गवाह बने। 

तीन साल से चल रहा था प्रेम

दरअसल, मामला खगड़िया जिले के एक गांव से जुड़ा हुआ है। जहां युवक और युवती  पिछले तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब इस बात की भनक परिवार वालों को लगी तो युवक पर शादी का दबाव डालने लगे। लेकिन इस शादी के लिए प्रेमी के परिजन तैयार नहीं थे। इसके बावजूद घरवालों के खिलाफ जाकर प्रेमी शादी करने के लिए राजी हो गया और वह गांव के भगवती मंदिर पहुंच गया। 

जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी भगवती मंदिर में करायी गयी। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी किया। प्रेमी से पति बने युवक और पत्नी बनी युवती दोनों को फेसबुक पर एक दूसरे से प्यार हुआ था। 3 साल तक दोनों लगातार लुकछिप कर मिलते रहे।  जब इस बात की जानकारी परिजनों को लगी तो वो इसका विरोध करने लगे। घरवालों के विरोध के बावजूद दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली और इस शादी के गवाह गांव वाले बने। 

इलाके में शादी को लेकर हो रही चर्चा

अब यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। इतनी कम उम्र में इन दोनों ने शादी कैसे कर ली जबकि लड़की की उम्र 18 और लड़के की उम्र 21 होनी चाहिए लेकिन इन दोनों की उम्र 14 साल है दोनों नाबालिग है। इसलिए इस शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। कोई इसे गलत बता रहा है तो कोई इसे सही करार दे रहा है। लेकिन कानूनी रूप से यह शादी उचित नहीं है। 

NSIT
Nsmch

REPORT - AMIT KUMAR