LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BIHAR COLD WAVE - ठंड के कारण स्कूल में बेहोश होकर गिरी कई छात्राएं, स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप

BIHAR COLD WAVE - स्कूल में शनिवार को नो बैग डे के मौके पर हो रही खेल प्रतियोगिता के दौरान कई छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ठंड के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने की बात कही गई।

BIHAR COLD WAVE - ठंड के कारण स्कूल में बेहोश होकर गिरी कई छ
स्कूल में ठंड से बेहोश हुई छात्राएं- फोटो : दीपक

SHEIKHPURA - शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के उच्च विद्यालय कुठौत में खेल कूद के दौरान 11 छात्राएं अचानक गिरकर बेहोश हो गई। जिसके बाद आनन फानन में सभी बच्चिचों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि अधिक ठंड के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी।  फिलहाल, उपचार के बाद सभी बच्चियों की स्थिति बेहतर बताई गई है।

 जानकारी के अनुसार विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान खेलने के क्रम में एक छात्राएं अचेत होकर खेल मैदान में गिर गई और देखते ही देखते 11 छात्राएं बेहोश हो गई।घटना के बाद विद्यालय के शिक्षक द्वारा सभी बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।  लोगों ने कहा कि ठंड के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जबकि विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि खेल के दौरान अचानक छात्राएं लगातार बेहोश होने लगी जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Diarch GO

जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने कहा कि यहां पहुंच रही छात्राएं ठंड से ठिठुर रही थी। जिसे उपचार के बाद सभी की स्थिति ठीक है। 

REPORT - दीपक, शेखपुरा