LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Fire In Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में आधा दर्जन घरों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति हुई खाक

मुजफ्फरपुर में अचानक लगी आग से तकरीबन आधा दर्जन घर जल कर राख हो गए वहींआग लगी की घटना से लाखो रुपए मूल्य की संपति जल कर राख हो गई है ।

Fire In Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर में लगी भीषण आग- फोटो : Reporter

Fire In Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में देर रात अचानक लगी आग ने लगभग आधा दर्जन घरों को नष्ट कर दिया। इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र के भरथुआ पंचायत स्थित अलीनगर बांध के निकट हुई। रात के समय आग एक घर में लगी, और जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते, आग ने लगभग आधा दर्जन घरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने काफी तबाही मचा दी थी।

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लोग अपने घरों से एक भी सामान नहीं निकाल सके। पीड़ित परिवार के अनुसार, वे लोग देर रात सो रहे थे जब अचानक आग लग गई। 

जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक कई घर जलकर राख हो चुके थे। किसी तरह लोग अपने घरों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल हुए। अब इस ठंड में सबसे अधिक चिंता पीड़ित परिवार को रात बिताने की है, क्योंकि उन्हें अपने बच्चों के साथ ठंड में कहां जाना है, यह सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

रिपोर्ट- मणि भूषण शर्मा