LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Accident News : सहरसा में टला बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस ने मारी पलटी, दस से अधिक यात्री हुए जख्मी

Bihar Accident News : सहरसा में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया. जब यात्रियों से भरी बस ने अचानक पलटी मार दी. इस घटना में करीब 10 यात्री जख्मी बताये जा रहे हैं.....पढ़िए आगे

Bihar Accident News : सहरसा में टला बड़ा हादसा, यात्रियों से
यात्रियों से भरी बस ने मारी पलटी - फोटो : DIWAKAR

SAHARSA : जिले के बैजनाथपुर-मधेपुरा एनएच मुख्य मार्ग पर उस समय बड़ा हादसा टल गया। जब यात्रियों से भरी बस ने पलटी मार दी। हालांकि बस पलटने से दस से अधिक यात्री घायल बताये जा रहे है। घटना आज करीब दो बजे दिन की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की सहरसा से यात्रियों से भरी बस मधेपुरा की ओर जा रहीं थीं। रास्ते में बैजनाथपुर एनएच मुख्य मार्ग पर अचानक बस पलट गई। 

इस घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। जिसमें घटना की जानकारी नजदीकी थाना बैजनाथपुर को दी गयी। थानाध्यक्ष अरमोद कुमार ने बताया की सहरसा से मधेपुरा यात्री से भरी बस जा रहीं थीं। जो अचानक बैजनाथपुर चौक के समीप राइस मिल गोदाम के आगे पलट गई। 

इस घटना में दस से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। वहीं गाड़ी का नम्बर BR11PC9525 बताया जा रहा हैं। वही इस घटना में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने कई यात्री का जान बचाया। वहीं बस को जेसीबी गाड़ी के सहायता से गढ्ढे से सुरक्षित स्थान पर निकाला जा रहा हैं। 

सहरसा से दिवाकर कुमार दिनकर की रिपोर्ट