LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News : सड़क सुरक्षा सप्ताह का अंतिम दिन आज, रैली निकालकर जवानों ने ट्रैफिक नियमों को लेकर लोगों को किया जागरूक

Bihar News : सड़क सुरक्षा सप्ताह का आज अंतिम दिन है. इसके मद्देनजर यातायात पुलिस के जवानों बाइक रैली निकालकर लोगों को ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूक किया....पढ़िए आगे

Bihar News : सड़क सुरक्षा सप्ताह का अंतिम दिन आज, रैली निकाल

PATNA : सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर पटना पुलिस लगातार मुहिम चला रही है। इसी कड़ी में फिर से एक बार पटना यातायात पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। बीते 11 जनवरी से आयोजित इस जागरूकता अभियान का आज अंतिम दिन है। जिसमे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत राजधानी के अलग अलग क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक समेत अन्य प्रकार का आयोजन कर  लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

वहीं 17 जनवरी सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम चरण में बाइक पर सवार होकर पटना यातायात पुलिस सहित बाइकर्स राजधानी के सड़कों पर निकले और गाड़ी चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जन जागरूकता अभियान चला रही है। वहीं  इस मौके पर बिहार यातायात अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार सहित पटना पुलिस कप्तान ने लोगों से अपील किया है कि गाड़ी चलाते समय हेलमेट और नियमों का पालन कर परिवार की खुशियों का पूरा ख्याल रखे। आपके घर वापसी का इंतजार परिवार के सदस्यों को रहता है। वही नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटना से बचा जा सके। पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने कहा कि परिजन अपने बच्चे को यातायात नियमों और गाड़ी देने से पहले उसे सड़क सुरक्षा के बारे में जरूर बताए।

वहीँ मुंगेर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर मुख्यालय के आदेशानुसार आज नेहरू युवा केंद्र और माय भारत के युवाओं के द्वारा रैली निकाला गया। यह रैली भगत सिंह चौक से शुरू हो पूरे शहर का भ्रमण किया। रैली के दौरान सड़क पर बिना हेलमेट पहने, ट्रिपल लोडिंग बाइक चालकों को आज यातायात पुलिस के द्वारा रोक चालान नहीं काटा गया। बल्कि रैली में शामिल युवाओं के द्वारा उनको चॉकलेट भेंट कर इस बात के लिए जागरूक किया गया कि वे हेलमेट पहन ही बाइक चलाएं। क्योंकि आपकी जीवन आपके परिवार के लिए काफी अहम है। इस कारण हमेशा घर से निकलते हेमलेट जरूर पहने और ट्रैफिक रुल का पालन करते हुए ओवर स्पीड और ट्रिपल लोडिंग वाहन को न चलाएं । जिससे आप सुरक्षित रह सकते है। वहीं इस तरह के जागरूकता को देख बाइक सवारों ने हेलमेट पहन बाइक चलाने का प्रण भी लिया । वहीं नेहरू युवा केंद्र के चितरंजन मंडल जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र ने बताया कि आज युवा बिना हेलमेट पहन बाइक चलाते है। ऐसे में उन युवाओं सहित अन्य लोगों को हेलमेट पहनने के लिए अनूठे तरीके से जागरूक किया।  जो हेलमेट नहीं पहने हुए थे। उन बाइक चालकों को अधिकारियों और युवाओं के द्वारा चॉकलेट दे। उनसे हेलमेट पहनने की अपील की। मौके पर यातायात विभाग के भी अधिकार और स्वयं सेवक शामिल थे ।

पटना से अनिल  और मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट