LATEST NEWS

  • नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत : ससुराल से एक किमी दूर फंदे से झूलती मिली लाश, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
  • नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत : ससुराल से एक किमी दूर फंदे से झूलती मिली लाश, परिजनों

  • नवादा में पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार की रिकॉर्ड जीत का जश्न, जदयू कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी और बांटी मिठाइयां
  • नवादा में पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार की रिकॉर्ड जीत का जश्न, जदयू कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

  • लगातार चौथी बार  जीत दर्ज करने पर विधान पार्षद नीरज कुमार ने शीर्ष नेताओं का जताया आभार, मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को दिया सफलता का श्रेय
  • लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने पर विधान पार्षद नीरज कुमार ने शीर्ष नेताओं का जताया आभार,

  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत में
  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत

  • Bihar News : कैमूर में सरकारी स्कूल बना तबेला, गेट पर बांधे जा मवेशी, ग्राउंड में सुखाये जा रहे उपले, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
  • Bihar News : कैमूर में सरकारी स्कूल बना तबेला, गेट पर बांधे जा मवेशी, ग्राउंड में सुखाये जा

Bihar news - पूर्व साथी विशनदेव राय को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लालू यादव, बेटी रोहिणी भी रही मौजूद

Bihar news - राजद के पूर्व एमएलसी विशनदेव राय की श्रद्धांजलि सभा में लालू यादव अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पुराने साथी को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं इस दौरान वह काफी दुखी भी नजर आए।

Bihar news - पूर्व साथी विशनदेव राय को श्रद्धांजलि देने पहुं
पूर्व साथी को लालू ने दी श्रद्धांजलि।- फोटो : RISHAV KUMAR

HAJIPUR - राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हाजीपुर पहुंचे जहां पर पिछले दिनों हुए राजद के पूर्व एमएलसी विशनदेव राय की निधन पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे थे। जहां पर लालू प्रसाद यादव ने पूर्व एमएससी के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया वहीं उनके साथ अब्दुल बारी सिद्दीकी भी पहुंचे थे। बता दें कि पूर्व MLC के लालू परिवार से काफी अच्छे रिश्ते रहे हैं। पूर्व MLC विशनदेव राय के भतीजा मुकेश रोशन राजद के टिकट पर महुआ से विधायक है और तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव के मुकेश रोशन खास माने जाते हैं। एक समय में लालू प्रसाद यादव के विशनदेव राय घोर विरोधी हुआ करते थे। लेकिन बाद में राजद के टिकट पर MLC बनें जिसके बाद हाजीपुर कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष बने तो बिस्कॉम के मेंबर वर्तमान में वह राजद के सहकारिता प्रतीकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। 

रोहिणी आचार्य ने भी दी श्रद्धांजलि

पूर्व एमएससी के यहां कई विधायक और राजद के नेता पहुंचे तो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंची थी। वहीं निधन की खबर सुनते ही तेजस्वी यादव भी पहुंचे थे। पूर्व एमएससी के निधन के बाद पटना के राजद कार्यालय भी शव को ले जाया गया था जहां पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया था। 

उत्तर बिहार के बड़े नेता थे विशनदेव राय

विशनदेव  राय उत्तरी बिहार के यादव के नेता माने जाते थे और वैशाली जिले में यादवों में अच्छी पकड़ विशनदेव राय की थी। लालू परिवार से खास नाता होने का कारण लालू प्रसाद के परिवार के परंपरागत सीट राघोपुर में विशनदेव  राय की अच्छी पकड़ थी और कभी राघोपुर सीट पर विधायक बनने के लिए ताल भी ठोका करते थे।

NSIT
Nsmch

REPORT - RISHAV KUMAR