LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Lakhisarai News - एक छत के नीचे रहेगी पीड़ित महिलाएं, लखीसराय में डीएम ने "सखी वन स्टॉप सेन्टर" के लिए जमीन का लिया जायजा

लखीसराय में "सखी वन स्टॉप सेन्टर" के भवन निर्माण के लिए जिला पदाधिकारी मिथलेश मिश्र ने जमीन का जायजा लिया। इस परियोजना का उद्देश्य हिंसा से पीड़ित महिलाओं और किशोरियों को एक ही छत के नीचे कई तरह की निःशुल्क सुविधाएं प्रदान करना है। वर्तमान में यह क

डीएम ने "सखी वन स्टॉप सेन्टर" के लिए जमीन का लिया जायजा

LAKHISARAI : घर से लेकर दफ्तर तक, महिलाओं को लिंग के आधार पर कई बार भेदभाव और हिंसा का सामना करना पड़ता है। फिर चाहे वो ऑनर किलिंग हो, दहेज प्रताड़ना, एसिड अटैक या फिर लिंग के आधार पर गर्भपात। इस तरह की घटनाओं को रोकने और इसके खिलाफ महिलाओं को मजबूती से खड़ा करने के मकसद से ही 'वन स्टॉप सेंटर योजना', जिसे 'सखी' नाम से भी जाना जाता है, को शुरू किया गया है।

इसी कड़ी में लखीसराय में "सखी वन स्टॉप सेन्टर" के भवन निर्माण के लिए जिला पदाधिकारी मिथलेश मिश्र ने जमीन का जायजा लिया। इस परियोजना का उद्देश्य हिंसा से पीड़ित महिलाओं और किशोरियों को एक ही छत के नीचे कई तरह की निःशुल्क सुविधाएं प्रदान करना है। 

वर्तमान में यह केंद्र महिला सशक्तिकरण कार्यालय में संचालित हो रहा है, क्योंकि इसका अपना भवन नहीं है। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बंदना पांडेय, भवन निर्माण कार्यपालक अभियंता और सहायक अभियंता मौजूद थे।

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट