LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Bihar Teacher News: छात्रा को लेकर कमरे में बंद हो गए मास्टर साहेब, स्कूल से हाजिरी बनाकर निकल लिए थे, हुआ भारी बवाल, फिर ले गई पुलिस

Bihar Teacher News: बिहार के लखीसराय में एक कमरे से छात्रा के साथ गुरु जी को पुलिस ने संदिग्ध तौर पर बरामद किया। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ। बताया जा रहा है कि स्कूल में हाजिरी बनाने के बाद शिक्षक छात्रा के साथ उस कमरे में पहुंच गए थे।

लखीसराय
a teacher locked in a room with a girls student- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Teacher News:  बिहार के लखीसराय से एक अजीबो-गरीबो मामला सामने आया है। जहां एक कमरे में छात्रा और शिक्षक को बंद पाया गया। बताया जा रहा है कि शिक्षक स्कूल तो आए थे, लेकिन हाजिरी बनाकर निकल गए। जिसके बाद वो सोमवार की शाम एक छात्रा के साथ कमरे में बंद मिले। मकान मालिक ने दोनों को संदिग्द पाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद भारी बवाल हुआ। 

कमरे में छात्रा के साथ बंद मिले गुरु जी

दरअसल, पूरा मामला लखीसराय के टाउन थाना क्षेत्र का है। मामला सोमवार का है। पुलिस ने सोमवार की शाम को दोनों को एक कमरे से बरामद किया और थाने ले गई। हालांकि छात्रा के परिजनों के द्वारा किसी प्रकार की शिकायत नहीं दर्ज की गई ना ही आपत्ति जताई गई जिसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। यह घटना आस-पास के इलाकों में चर्चा का विषय बन गया।   

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

मिली जानकारी अनुसार लखीसराय के टाउन थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को एक शिक्षक और छात्रा को एक कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया। मकान मालिक ने स्थिति पर संदेह जताते हुए कमरे को बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया। मकान मालिक ने बताया कि उन्होंने यह कदम सुरक्षा के दृष्टिकोण से उठाया, क्योंकि क्षेत्र में बढ़ती भीड़ और हंगामे की आशंका थी।

शिक्षक पर लगाए गए आरोप

जांच के दौरान पता चला कि शिक्षक संजीव कुमार विद्यालय में केवल उपस्थिति दर्ज करवा कर अक्सर वहां से निकल जाते थे। सोमवार को भी उन्होंने विद्यालय पहुंचकर अपनी हाजिरी बनाई और उसके बाद चले गए। उच्च विद्यालय लोदिया के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार ने बताया कि सोमवार को विद्यालय में बच्चों को किट का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान शिक्षक संजीव कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज की और फिर बिना बताए विद्यालय से चले गए।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने दर्ज किए बयान

पुलिस ने शिक्षक, छात्रा, और मकान मालिक तीनों के बयान दर्ज किए। टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि छात्रा या उसके परिवार की ओर से कोई आपत्तिजनक शिकायत नहीं की गई है। जांच में कोई आपराधिक मामला नहीं मिलने पर दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने कहा कि शिक्षक द्वारा विद्यालय से जल्दी निकलने की घटना की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।