LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Khagaria News - गंभीर बिमारी डीएमडी के तीन मरीज खगड़िया में ,इलाज के लिए 18 करोड़ रूपए की जरूरत -- सासंद राजेश वर्मा

Khagaria News - पिछले दिनों लोकसभा में खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने सरकार को इस बात से अवगत कराया कि जिले मेंं 3 ऐसे रोगी हैं जो गंभीर बिमारी डीएमडी से ग्रसित हैं। जिसके इलाज में 17.5 करोड़ रुपए के इंजेक्शन लगाने की आवश्यकता होती है।

इलाज के लिए 18 करोड़ रूपए की जरूरत
इलाज के लिए 18 करोड़ रूपए की जरूरत- फोटो : अमित कुमार

Khagaria - खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने जब संसद भवन में डीएमडी बीमारी की की चर्चा,तब स्वास्थ्य विभाग से लेकर देश भर में इस बीमारी की चर्चा होने लगी।  पिछले दिनों लोकसभा में खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा  ने सरकार को इस बात से अवगत कराया कि खगड़िया में 3 रोगी ऐसे हैं जो डीएमडी से ग्रसित  हैं। जिसके इलाज में 17.5 करोड़ रुपए के इंजेक्शन लगाने की आवश्यकता होती है। इस महंगे इलाज पर हालांकि सरकार का कोई जवाब नहीं आया है ।लेकिन इस बीमारी की चर्चा शुरू हो गई।  

बताते चलें कि 5 से 6 वर्ष की उम्र में इस बीमारी से ग्रस्त बच्चे होते है और वे एड़ी उठाकर चलने लगते है।मांसपेशियों में खिंचाव होने लगता है।धीरे धीरे बढ़ती उम्र के साथ फेफड़े और हृदय को यह प्रभावित करने लगता है और रोगी की मृत्यु हो जाती है।

Diarch GO

खगड़िया जिले में चिन्हित तीन रोगियों में एक रोगी परबत्ता प्रखंड के नयागांव दरियापुर भेलवा पंचायत के प्रियांशु राज पिता रंजीत शाह,दूसरा मानसी के माही राज पिता राजू कुमार तीसरा बेलदौर बलतारा निवासी शिवांश कुमार पिता रणधीर कुमार रंजन हैं।

खगड़िया से अमित कुमार रिपोर्ट