LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar Teacher News: हेडमास्टर साहेब 76 छात्रों का खाना अकेले खाते पकड़े गए, इतना बड़ा पेट देख शिक्षा अधिकारी ने भी धर लिया माथा, लेटर भेज कर दिया इलाज....

Bihar Teacher News: खगड़िया जिले के नपं स्थित मध्य स्कूल गोविंदपुर में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में डीपीओ ने हेडमास्टर से जवाब मांगा है।

MDM
Big scam in MDM- फोटो : social media

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग चाहे जितनी भी कोशिश कर लें। लेकिन प्रदेश के किसी ना किसी जिले से ऐसी खबर सामने आ ही जाती है जिससे देख शिक्षा विभाग भी माथा पकड़ लेता है। ऐसा ही एक मामला खगड़िया से सामने आया है। जहां के स्कूल के एक हेडमास्टर 76 छात्रों का खाना अकेले ही खाते पकड़े गए हैं। इस गड़बड़ी के सामने आते ही विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा है। 

MDM में बड़ा घोटाला

दरअसल, खगड़िया जिले के नपं स्थित मध्य स्कूल गोविंदपुर में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) एमडीएम, खगड़िया द्वारा स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर (एचएम) को भेजे गए पत्र में इस बात का खुलासा किया गया है। 

Diarch GO

DPO ने मांगा जवाब

डीपीओ के पत्र के अनुसार, 26 नवंबर 2024 को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) परबत्ता द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल में एमडीएम योजना से संबंधित कोई भी रिकॉर्ड नहीं था। चावल और राशि उपलब्ध होने के बावजूद एमडीएम बंद पाया गया, जबकि आईवीआरएस रिपोर्ट में 76 बच्चों को एमडीएम लाभान्वित दिखाया गया था। साथ ही, स्कूल में एमडीएम बनाने के लिए गैस चुल्हे का उपयोग नहीं किया जा रहा था। सबसे गंभीर बात यह है कि निरीक्षण के दिन स्कूल में 82 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की गई थी, जबकि भौतिक रूप से कोई भी छात्र उपस्थित नहीं पाया गया।

76 छात्रों के नाम पर एमडीएम का लाभ ले रहे हेडमास्टर

डीपीओ ने कहा है कि उपरोक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि स्कूल में एमडीएम योजना के संचालन में बड़ी लापरवाही बरती गई है और छात्रों के भोजन के साथ छेड़छाड़ की गई है। डीपीओ ने एचएम को 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। साथ ही, अगस्त से नवंबर 2024 तक के एमडीएम पंजी और अंडा/फल पंजी की सत्यापित छायाप्रति भी जमा करने को कहा गया है। यदि एचएम निर्धारित समय सीमा के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं तो उनके खिलाफ वसूली की कार्रवाई के साथ-साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

NSIT
Nsmch

एमडीएम योजना में बड़ी गड़बड़ी

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस स्कूल में एमडीएम योजना में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। इससे पहले भी इस तरह की शिकायतें मिल चुकी हैं। कई स्कूलों में शिक्षक छात्रों के नाम पर सरकारी लाभ को उठा रहे हैं। हेडमास्टर और शिक्षकों के द्वारा कई गड़बड़ी की शिकायत सामने आती रहती है।