LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar News: ये है बिहार की पीपुल्स फ्रेंडली पुलिस ? मदद के लिए युवक ने किया फोन तो डायल 112 की टीम ने कर दिया बड़ा कांड

Bihar News: बिहार के खगड़िया में एक युवक ने 112 टीम पर कथित तौर पर मदद मांगने पर मारपीट की घटना और 2 हजार रुपए वसूलने का आरोप लगाया है।

डायल  112
Dial 112 team accused- फोटो : Reporter

Bihar News: बिहार के खगड़िया से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 112 टीम पर युवक से मारपीट और पैसे वसूलने का आरोप लगा है। बता दें कि, 112 की टीम जिसे आम जनता की सुरक्षा के लिए नियुक्त किया गया है। उनपर एक गंभीर आरोप सामने आया है। खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के थेभाय में टीम द्वारा एक युवक से मारपीट और जबरन पैसे ऐंठने का मामला उजागर हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

थेभाय गांव के निवासी प्रीतम कुमार अपने दोस्त को पास के नवटोलिया गांव छोड़ने गया था। लौटते समय रास्ते में कुछ बदमाशों ने उसकी पिटाई कर मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास किया। घबराए प्रीतम ने 112 नंबर पर कॉल कर रोते हुए मदद की गुहार लगाई।

Diarch GO

112 की टीम पर आरोप

मौके पर पहुंची 112 की टीम ने प्रीतम की मदद करने के बजाय उसके पास के खजरैथा गांव ले जाकर उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोप है कि टीम ने प्रीतम से फोनपे के माध्यम से ₹2000 जबरन वसूल लिए। जिसके बाद पीड़ित ने  पुलिस से इस मामले शिकायत दर्ज की। 

प्रशासन की छवि पर धब्बा

112 सेवा आम जनता की सुरक्षा और भरोसे के लिए स्थापित की गई है। आपातकालीन स्थिति में लोग इस सेवा पर निर्भर रहते हैं और इसकी सराहना करते हैं। ऐसे में, कुछ पुलिसकर्मियों का यह निंदनीय आचरण न केवल सेवा की छवि को धूमिल करता है, बल्कि पूरे पुलिस विभाग को भी बदनाम करता है।

NSIT
Nsmch

पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी

अब यह देखने वाली बात होगी कि खगड़िया के पुलिस अधीक्षक इस गंभीर मामले पर क्या कार्रवाई करते हैं। पीड़ित को न्याय दिलाना और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट