LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News: प्यार में प्रेमिका से मिला धोखा तो प्रेमी ने किया ऐसा काम की समाज और सरकार दोनों दे रही इनाम, 27 की उम्र में 22 बार...

Bihar News: पहले प्रेमिका के लिए जी रहे थे अब....प्रेमी को जब अपनी प्रेमिका से धोखा मिला तो उसने कुछ ऐसा कर दिया जिससे आज समाज में उसकी वाहवाही हो रही है...

प्रेम प्रसंग
donated blood 22 times - फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar News: कहते हैं न कि जब प्यार किसी से होता है तो उसपर सर्वस्व न्योछावर करने के लिए प्रेमी और प्रेमिका तैयार रहते हैं।लेकिन खगड़िया में एक युवक को जब उसकी प्रेमिका ने धोखा दे दिया और उसने दूसरे लड़के से शादी कर ली। तब उस युवक ने खुद को समाज के लिए न्योछावर कर दिया। प्यार में धोखा खाए प्रेमी ने ऐसा उदाहरण पेश किया जिससे सभी सीख ले रहे हैं। धोखा खाए प्रेमी को उनके द्वारा किए गए कामों के लिए पुरस्कार भी मिला है और क्षेत्र के लोग उनकी सराहना भी कर रहे हैं। 

दरअसल, मामला खगड़िया जिला अंतर्गत करना गांव का है। जहां के निवासी अमित कुमार ने मात्र 27 वर्ष की उम्र में अब तक 22 बार रक्तदान किया है। उन्होंने बातचीत में कहा कि बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र सहित कई पुरस्कार अब तो मिल चुका है। उन्होंने एक एस डी एम की पत्नी को रक्तदान किया।

अमित ने बताया कि जब है प्यार में थे तो अपनी महबूबा के लिए जी रहे थे।अब समाज के लोगों की जान बचाने के लिए जी रहे है। उन्होंने कहा रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं होती है। साथ ही उन्होंने खगड़िया में ब्लैड बैंक संबंधित कर्मी को भी बताया।

उन्होंने कहा कि जहां व्यक्ति का खानदान काम नहीं आता है वहां लोगों का रक्तदान काम आता है। जहां जाती पाती कुछ भी नहीं देखी जाती। अब तक में अमित खगड़िया,पटना,दरभंगा सहित कई जगहों पर जाकर रक्तदान कर चुके हैं। इलाके लोग अमित की सराहना कर रहे हैं। 

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित रिपोर्ट