LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : सीतामढ़ी में अंतर्राष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित कई गणमान्य लोगों ने किया उद्घाटन

Bihar News : सीतामढ़ी में अंतर्राष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर विजय सिन्हा के साथ कई गणमान्य लोगों ने किया...पढ़िए आगे

Bihar News : सीतामढ़ी में अंतर्राष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का
अंतर्राष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन - फोटो : AVINASH

SITAMARHI : सीतामढ़ी स्थित पुनौराधाम मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश, पुनौराधाम न्यास समिति, सीतामढ़ी तथा ज़िला प्रशासन सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, पुनौरा महंत कौशल किशोर दास, बगही सरकार सुखदेव दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। 

इस अवसर पर अयोध्या धाम से पधारे हुए पूज्य संतों का सानिध्य प्राप्त किया तथा “संत-विद्वत समागम” की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। अपने संबोधन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आकांक्षाओं के अनुरूप सनातन की समृद्ध परंपरा को ऐसे कार्यक्रमों के ज़रिये सहेजने और संरक्षित करने के ऐसे प्रयास की सराहना करता हूँ। 

कहा की हम सभी के लिए यह भी हर्ष की बात है कि अयोध्या से सीतामढ़ी को जोड़ने वाली “राम जानकी मार्ग” जिसका 453 किमी में से 240 किमी हिस्सा बिहार से होकर गुजरेगा। वही उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद अयोध्या से आए नाटक मंच द्वारा नाटक एवं स्थानीय विद्यालय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। मुंबई से आई भजन गायक कल्पना पटवारी ने अपना कार्यक्रम कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट