LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Indian Railways: सीमांचल और उत्तर बंगाल को फिर जोड़ेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस, ​​1 नवंबर से शुरू होगी नई यात्रा

जोगबनी-सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस (15724/23) का परिचालन एक नवंबर से फिर से शुरू हो रहा है। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी और बुधवार और रविवार को बंद रहेगी.

train
train - फोटो : railway

Indian Railways: बिहार के जोगबनी से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के बीच चलने वाली 15724/23 इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन तकनीकी कारणों से तीन महीने से ठप था, लेकिन अब एक नवंबर से फिर से इसका परिचालन शुरू होने जा रहा है। इस खबर से सीमांचल और उत्तर बंगाल के रेल यात्रियों में खुशी की लहर है, खासकर उन लोगों में जिन्हें इस रूट पर प्रतिदिन यात्रा करनी पड़ती है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह इंटरसिटी एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन चलेगी जबकि बुधवार और रविवार को यह बंद रहेगी। प्रारंभिक अनुरक्षण और नियमित रखरखाव के कारण यह दोनों दिन संचालित नहीं की जाएगी।


जोगबनी से सिलीगुड़ी तक का सफर: समय सारणी

इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रातः 5:40 बजे जोगबनी से रवाना होगी और फारबिसगंज, अररिया आरएस, कटिहार जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकते हुए 12:35 बजे सिलीगुड़ी जंक्शन पहुंचेगी। इसके प्रमुख ठहराव में फारबिसगंज में 5:55 बजे, अररिया आरएस में 6:17 बजे और कटिहार में 7:35 बजे शामिल हैं। वापसी में, ट्रेन शाम 4:50 बजे सिलीगुड़ी टाउन से जोगबनी के लिए रवाना होगी। कटिहार में यह ट्रेन रात्रि 9:35 बजे पहुंचेगी, फिर अररिया आरएस में 10:45 बजे, फारबिसगंज में 11:22 बजे और अंततः जोगबनी तक की यात्रा पूरी करेगी।


स्थानीय यात्रियों में उत्साह

इस ट्रेन के फिर से शुरू होने से यात्रियों में उत्साह है। उनका कहा है कि जोगबनी-सिलीगुड़ी रूट पर यह एक महत्वपूर्ण ट्रेन है, क्योंकि यह सीमांचल और उत्तर बंगाल के बीच व्यापारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संपर्क का मुख्य साधन है। स्थानीय निवासी और व्यापारियों ने बताया कि पिछले तीन महीनों में, इस ट्रेन के रद्द होने से उन्हें बड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ा था। बस यात्रा अधिक महंगी और असुविधाजनक होती है, खासकर उन यात्रियों के लिए जो रोजाना आना-जाना करते हैं।

रेलवे अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि प्रारंभिक अनुरक्षण के बाद, ट्रेन सेवा नियमित और सुचारू रूप से संचालित होगी, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस सेवा के फिर से शुरू होने से सिलीगुड़ी और सीमांचल के लोगों के लिए यातायात का विकल्प पहले की तरह सुलभ होगा

NSIT
Nsmch