LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News: भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप पहुंचे सासाराम, खिलाड़ियों को किया प्रेरित

Bihar News: भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप 12 जनवरी को सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह हर खेल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मदद करना चाहते हैं।

आकाशदीप
Akashdeep reached Sasaram- फोटो : social media

Bihar News: रोहतास जिले के सासाराम में 12 जनवरी को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आकाशदीप ने अपनी उपस्थिति से खेल प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया। वह न्यू स्टेडियम, फजलगंज में चल रहे मोइनुल हक फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने उन्हें सम्मानित किया।

खिलाड़ियों की मदद का संकल्प

क्रिकेटर आकाशदीप ने कहा कि वह हर खेल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मदद करना चाहते हैं। उन्होंने बताया,"चाहे वह फुटबॉल हो, क्रिकेट, एथलेटिक्स या कोई अन्य खेल, हमें उन खिलाड़ियों का साथ देना चाहिए जो अपने खेल में कुछ बड़ा करना चाहते हैं।" आकाशदीप ने रोहतास की मिट्टी से क्रिकेट सीखकर भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी खिलाड़ी मेहनत और लगन के बल पर सफलता हासिल कर सकता है।

जिले के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा

आकाशदीप ने टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को समर्थन देकर उन्हें उनके सपने पूरे करने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि मेहनत और सही दिशा में प्रयास से कोई भी खिलाड़ी अपने खेल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सकता है।

रोहतास से भारतीय टीम तक का सफर

आकाशदीप, जो रोहतास जिले के बड्डी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत यहीं से की। आज वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। न्यू स्टेडियम, फजलगंज में उनके आगमन ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के बीच जोश और उमंग भर दी। आकाशदीप की यह पहल युवाओं को उनके खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने वाली है।

NSIT
Nsmch

रोहतास से रंजन की रिपोर्ट