LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Khagaria News: खगड़िया एसडीओ के मनमानी के विरोध में वकीलों का अनिश्चितकालीन हड़ताल

व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने हड़ताल का निर्णय लिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि अनुमंडलाधिकारी सुनंदा कुमारी उनके साथ अनुचित व्यवहार करती हैं।

Indefinite strike of lawyers
वकीलों का अनिश्चितकालीन हड़ताल - फोटो : Reporter

Khagaria News: खगड़िया जिले के गोगरी व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि अनुमंडलाधिकारी सुनंदा कुमारी उनके साथ उचित व्यवहार नहीं करती हैं। पूर्व में वकीलों और अनुमंडलाधिकारी के बीच कई मुद्दों पर समझौता हुआ था, लेकिन वह स्थायी नहीं हो सका। 

विधिक संघ के अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने अनुमंडलाधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि जब न्यायालय की समय सीमा निर्धारित की जाती है, तो उसका पालन नहीं किया जाता। इसके अलावा, अनुमंडलाधिकारी ने केवल मंगलवार को वकीलों से मिलने का निर्देश दिया है, जो उचित नहीं है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अनुमंडलाधिकारी किसी भी वकील के साथ सम्मानपूर्वक बातचीत नहीं करती हैं।

Diarch GO

महासचिव प्रियव्रत सिंह ने जानकारी दी कि वकीलों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है। आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे वकीलों में सुबोध कुमार, विनय पासवान, नलीनेश कुमार, संजीव कुमार, अनिमेष कुमार आदि शामिल हैं। दूसरी ओर, अनुमंडलाधिकारी ने इन सभी आरोपों को नकार दिया। 

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हड़ताल की कोई सूचना नहीं है और कार्य सामान्य रूप से चल रहा है। अनुमंडलाधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं थीं और उन्होंने यह भी कहा कि यह छोटी-मोटी बातें हैं, जिन्हें मीडिया में नहीं छापना चाहिए। हालांकि, वकीलों की हड़ताल के कारण अनुमंडल कार्यालय में सन्नाटा छा गया।

NSIT
Nsmch

अमित की रिपोर्ट