LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News : बिहार में कोर्ट कर्मियों की अनिश्चितकालीन कालीन हड़ताल दूसरे दिन हुई समाप्त, काम पर लौटेंगे 11 हज़ार कर्मचारी

Bihar News : बिहार में कोर्ट कर्मियों की अनिश्चितकालीन कालीन

PATNA :बिहार में कोर्ट कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन ही समाप्त हो गयी है. बता दें की कल से ही कोर्ट कर्मी अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे. जिसका सीधा असर जेल और बेल पर पड़ रहा था.व्यवहार न्यायालय के कर्मियों का मानना है कि उन्हें बहुत ज्यादा देर तक काम करना पड़ता है, कर्मियों की संख्या में अभाव के कारण काम का लोड और ज्यादा बढ़ जा रहा है. वर्किंग आवर के हिसाब से वेतन की स्वीकृति नहीं है.

उनकी सैलरी लेवल को चार से बढ़ाकर सात कर देना चाहिए. यह काम बहुत पहले होना चाहिए, लेकिन अब तक नहीं हुआ है. कर्मियों का कहना है कि प्रमोशन को लेकर सरकार कोई चर्चा नहीं करती. पिछले 15 सालों से किसी तरह का प्रमोशन कर्मियों का नहीं हुआ है, जो कहीं से उचित नहीं है. सरकार को इस पर भी चर्चा करनी चाहिए.

व्यवहार न्यायालय के कर्मियों का कहना है कि किसी कर्मी के असामयिक मृत्यु की स्थिति में उनके आश्रितों के लिए अनुकंपा की व्यवस्था की गई है, लेकिन यहां तीन से पांच प्रतिशत ही अनुकंपा का लाभ मिलता है, जिससे पूरे के पूरे आवेदन ऐसे ही रह जाते हैं. जिन्हें इनका लाभ चाहिए होता है, उन्हें नहीं मिल पाता. इसलिए शत-प्रतिशत अनुकंपा के निष्पादन की व्यवस्था होनी चाहिए.

खबर अपडेट हो रही है