LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Teacher News: समोसा ने ली नवविवाहिता की जान ! बिहार में शिक्षक की पत्नी के मौत की वजह कर देगी हैरान

Bihar Teacher News: नवादा में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां नवविवाहिता की मौत से हड़कंप मच गया है।

Nawada
teacher wife died after eating samosa- फोटो : Reporter

Bihar Teacher News: नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर मोहल्ले की बतायी जाती है। मृतका 32 वर्षीया वंदना कुमारी राजेन्द्र नगर के अभिनव कुमार की पत्नी थी। परिजनों के मुताबिक शाम में उसने समोसा खाया। जिसके बाद उसे उल्टी होने लगी। तबियत अधिक बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। डॉक्टरों के मुताबिक उसे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। 

अस्पताल द्वारा दी गयी सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को भी दी गयी। इस बीच शव का अन्वीक्षण रिपोर्ट तैयार कर ससुराल व मायके वालों की उपस्थिति में सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गयी। बताया जाता है कि मृतका वंदना की शादी करीब डेढ़ माह पूर्व 22 नवम्बर 2024 को नवादा के राजेन्द्र नगर मोहल्ले के निवासी अभिनव कुमार से हुई थी।

अभिनव पेशे से प्राइवेट शिक्षक हैं और वे शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ाते हैं। जबकि मृतका के पिता अनिल कुमार सिन्हा झारखंड के धनबाद में रहते हैं। पुलिस द्वारा दी गयी सूचना पर पिता व अन्य परिजन देर रात नवादा पहुंचे। इस मामले में नगर थाने में मृतका के पिता अनिल कुमार सिन्हा के आवेदन पर अप्राकृतिक मौत (यूडी) का मामला दर्ज किया गया है।नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजू कुमार के मुताबिक पिता ने पति द्वारा लाये गये समोसा खाने के बाद तबियत बिगड़ने व उल्टी के बाद मौत होने की बात कही है। किसी पर कोई आरोप नहीं है। यूडी केस दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

नवादा से अमन की रिपोर्ट