LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : खगड़िया में शिक्षक नेता मनीष सिंह और नगर सभापति पति ज्योतिष मिश्रा पर लगा बच्चे की हत्या का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News : खगड़िया में शिक्षक नेता मनीष सिंह और नगर सभापति के पति ज्योतिष मिश्रा पर बच्चे की हत्या का आरोप लगा है. हालाँकि पुलिस ने स्कूल के गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है....पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में शिक्षक नेता मनीष सिंह और नगर सभापति
बच्चे की हत्या का आरोप - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGARIA : जिले में शिक्षक नेता मनीष सिंह और नगर सभापति पति ज्योतिष मिश्रा पर बच्चे की हत्या का आरोप लगा है। बताते चलें की खगड़िया जिले के आलौली प्रखंड के एक स्कूल में मंगलवार को घटित घटना को लेकर नामचीन चेहरे शिक्षक नेता मनीष सिंह, नप सभापति पति ज्योतिष मिश्रा सहित अन्य तीन आरोपियों की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मृतक आदित्य की मां बबिता देवी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर स्कूल के गार्ड पंकज कुमार मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिए गए आवेदन में स्कूल के गार्ड सहित पांच बच्चों पर अपने पुत्र आदित्य को मारकर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस के द्वारा दर्ज एफ आई आर में शिक्षक नेता मनीष सिंह, नप सभापति अर्चना कुमारी के पति ज्योतिष मिश्रा सहित विद्यालय के प्राचार्य अनुराग मिश्रा, शिक्षक राजीव चौहान का नाम भी शामिल है। पुलिसिया छानबीन और सी सी टी वी फुटेज के आधार पर पुलिस ने स्कूल गार्ड पंकज कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक आदित्य की मां ने बताया की पिछले एक सप्ताह से आदित्य घर पर ही था। वह स्कूल आने से डर रहा था। शायद उसने कुछ स्कूल में गलत गतिविधि होते देखा था। इसलिए वह विद्यालय आना नहीं चाह रहा था। अब हमारा बेटा इस दुनिया में नहीं है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट