LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

IAS stopped speaking of BJP MP: नीतीश के खास IAS ने बीजेपी सांसद की भरी भीड़ में पुंगी बजा दी,MP साहेब झेंप कर मुस्कुराते रहे वहां खड़े लोग लगाने लगे ठहाका..

IAS stopped speaking of BJP MP - दरभंगा में एम्स निर्माण के शिलान्यास के पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सांसद गोपाल जी ठाकुर को स्वास्थ्य सचिव ने कुछ ऐसा कह दिया कि अधिकारियों के सामने उनके चेहरे का रंग उतर गया। दरभंगा सांसद झेंपते हुए नजर आए।

IAS stopped speaking of BJP MP: नीतीश के खास IAS ने बीजेपी स

DARBHANGA - बिहार के दूसरे एम्स की आधारशिला रखने की तैयारी शुरू हो गई है। आगामी 13 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा के शोभन में एम्स के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर दरभंगा में अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस कड़ी में बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, संयुक्त सचिव संजय सिंह, निदेशक माधवानंद कार और दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे।  जहां स्वास्थ्य सचिव ने दरभंगा सांसद को कुछ ऐसा कह दिया कि उनकी बोलती बंद हो गई। हालांकि यह बात हंसी मजाक में कही गई थी, लेकिन सांसद के रंगत उड़ गई थी। 

दरअसल, निरीक्षण के दौरान बातों ही बातों में प्रत्यय अमृत ने बीजेपी सांसद गोपाल जी ठाकुर से कहा कि हमने शुरू से ही शोभन में एम्स निर्माण के लिए स्थल देख रखा था। लेकिन आप ही लगातार इसका विरोध कर रहे थे और डीएमसीएच परिसर में एम्स निर्माण की बात कह रहे थे। जैसे ही हंसते हुए प्रत्यय अमृत ने सांसद गोपाल जी ठाकुर को ये बात कही, उनका चेहरार उतर गया। प्रत्यय अमृत ने अपनी बातों से यह जाहिर करने की कोशिश की कि उनके विरोध का कोई असर नहीं हुआ। एम्स का निर्माण शोभन में ही हो रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव की बातों पर वहां मौजूद लोग ठहाके लगााते नजर आए। 

बात अगर दरभंगा एम्स की करें तो लंबे समय से जमीन विवाद के कारण इसका निर्माण कार्य नहीं पूरा हो सका। अब विवाद खत्म होने के बाद 13 नवंबर को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री इसके निर्माण की आधारशिला रखेंगे। 

बिहार के दूसरे एम्स का निर्माण दरभंगा जिले के शोभन बाईपास में 1261 करोड़ से होना है। दरभंगा एम्स में डिजाइन के अनुसार 750 बेड होंगे। जिसके लिए राज्य सरकार ने 187 एकड़ जमीन ग्रीन फील्ड के रूप में दे दिया है। दरभंगा एम्स निर्माण की जिम्मेदारी HSCC कंपनी को दिया गया। 

NSIT
Nsmch