LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News : मोतिहारी में मानवता शर्मसार,112 पुलिस के सामने ही झाड़ी में फेंके शव को उठा ले गया सूअर, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Bihar News : मोतिहारी में मानवता को शर्मसार करनेवाली तस्वीर सामने आई है. जहाँ 112 की टीम के सामने ही नवजात के शव को सूअर टांग ले गया और पुलिस ताकती रह गयी.....पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में मानवता शर्मसार,112 पुलिस के सामने
मानवता शर्मसार - फोटो : SOCIAL MEDIA

MOTIHARI : मोतिहारी में एक मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में सड़क किनारे झाड़ी में फेंके गए नवजात को 112 पुलिस के सामने सुअर उठा कर ले गया। वहीँ 112 की पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रह गयी। घटना की तस्वीर आने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने अरेराज डीएसपी को जांच का निर्देश दिया है। एसपी के निर्देश के बाद अरेराज एसडीओ व डीएसपी ने स्थल पर पहुचकर मामले का जांच किया। घटना मोतिहारी जिला के अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल से भैरव स्थान जाने वाली मुख्य मार्ग का बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार दोपहर सड़क किनारे झाड़ी में एक नवजात बच्ची का शव फेका हुआ देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा त्वरित इसकी सूचना 112 पर दिया गया। 112 पुलिस पहुचकर नवजात की शव को देखकर फोटो खींचने में जुट गई। वही 112 पुलिस द्वारा त्वरित करवाई नही कर प्रत्यक्षदर्शियों को हटाने के लिए कहा गया। ग्रामीणों के अनुसार 112 पुलिस के सामने की नवजात की शव को सुअर लेकर भाग गया। 112 पुलिस मूकदर्शक बन कर रह गयी। आसपास के ग्रामीणों की माने तो अस्पताल के आसपास एक दर्जन से अधिक अवैध नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड चल रहा है। जिसमे धड़ल्ले से भूर्ण हत्या का कार्य किया जाता है। इसके छह माह पहले भी अस्पताल परिसर में ही एक नवजात का शव बरामद किया गया था। 

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अरेराज एसडीओ अरुण कुमार, डीएसपी रंजन कुमार द्वारा स्थल का जांच किया गया। एसडीओ ने बताया कि जांच में मामला सत्य पाया गया है। अस्पताल के आसपास में चल रहे अवैध नर्सिंग होम, जांच घर व अल्ट्रासाउंड के खिलाफ एक टीम बनाकर जांच करायी जाएगी। जांच  के बाद अवैध नर्सिंग होम व भूर्ण हत्या व जांच करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जाएगा।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट