LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News: पटना के कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, मचा हड़कंप

Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कबाड़ी दुकान में भीषण आग लग गई।

पटना
fire broke out in a junk shop - फोटो : Reporter

 Bihar News: पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के चुटकियां बाजार स्थित एक कबाड़ी दुकान में भीषण आग लग गई। इस आगलगी के कारण पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। आगलगी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कबाड़ी गोदाम में ज्वलन शील पदार्थ होने के कारण आग की लपटें तेज हो गई। 

वहीं देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी तरह से फैल गया। स्थानीय लोगों द्वारा अगलगी की सूचना थाने और फ़ायर बिग्रेड ऑफिस को दी गई। जहाँ से फायर बिग्रेड की चार यूनिट घटना स्थल पर पहुँची। वहीं फायर बिग्रेड के जवानों ने बड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अगलगी की घटना में कबाड़ी दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस अगलगी में लाखों रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले जांच में जुटी हुई है। आग क्यों लगी इसकी जांच की जा रही है। 

पटना से रजनीश की रिपोर्ट