LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : कड़ाके की ठंड से बिगड़ने लगी स्कूली बच्चों की तबियत, इस जिले में पढ़ाई करने गयी दो बच्चियां हुई बेहोश

Bihar News : बिहार के लगभग सभी जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. हालाँकि अभी तक स्कूलों को बंद करने का निर्देश नहीं जारी किया गया है. बच्चों की तबियत पर इसका असर दिखने लगा है....पढ़िए आगे

Bihar News : कड़ाके की ठंड से बिगड़ने लगी स्कूली बच्चों की तबि
बेहोश हुई बच्चियां - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGADIA : जिले के परबत्ता प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कड़ाके की ठंढ से गुरुवार को लोग परेशान रहें। खासकर जगह-जगह अभी तक समुचित रूप में अलाव की व्यवस्था भी नहीं हुई है। इधर गुरुवार को भीषण ठंड से दो जगह पर स्कूली छात्रा को बेहोश होने का समाचार है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है‌। 

प्रखंड के तेमथा करारी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय श्री रामपुर ठुठी कुर्मी टोला की वर्ग पंचम की छात्रा अनुराधा कुमारी कड़ाके की ठंड से बेहोश हो गई। काफी देर तक शिक्षिका और अन्य छात्राओं ने उसे गर्म तेल लगाकर गर्म कपड़े से ढाका। इसके बाद विद्यालय प्रधान के द्वारा उसके अभिभावक को सूचना दिया गया। जिसे अभिभावक घर ले गये। 

वहीं माधवपुर पंचायत के कन्या प्राथमिक विद्यालय माधवपुर में वर्ग प्रथम की छात्रा वैष्णवी कुमारी बेहोश हो गई। यहां कड़ाके की ठंड के वजह से बच्ची  बेहोशी हो गयी। हालाँकि विद्यालय प्रधान ने सूझ बुझ से काम लिया। विद्यालय की शिक्षिका रसोईया समेत अन्य लोग उसमें से गर्म कपड़े और गर्म तेल लगाकर काफी देर तक मालिश किया। इसके बाद अभिभावक को सूचना देने के बाद उसे घर पहुंचाया गया। बढ़ते ठंड में जगह-जगह छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट