LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Sarkari Naukri: बिहार में नौकरियों की बहार ! स्वास्थ्य विभाग के 41,755 खाली पदों पर बंपर बहाली, मंत्री ने खुद किया ऐलान

Bihar Sarkari Naukri: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने ऐलान किया है कि स्वास्थ्य विभाग में बंपर बहाली होगी। विभाग के खाली 41,755 पदों पर जल्द नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए अधिसूचना भी भेजी गई है।

Bihar Sarkari Naukri
recruitment on 41755 posts- फोटो : social media

Bihar Sarkari Naukri: बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव आने वाले हैं। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 41,755 रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती करने का फैसला लिया है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही, पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) के शताब्दी वर्ष को मनाने के लिए दुनिया भर के चिकित्सक जुटेंगे और एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान

शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विकास भवन में विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन भर्तियों से राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधियाचना भेजी जा चुकी है जल्द बहाली शुरु कर दी जाएगी।

इनको भेजी गई अधिसूचना

उन्होंने कहा कि विभाग की विभिन्न प्रशाखाओं से जुड़ी रिक्तियों की संख्या 43838 है, जिनमें से प्राप्त अधियाचना की संख्या 41755 है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग को कुल 69, बिहार लोकसेवा आयोग को 1943, बिहार तकनीकी सेवा आयोग को 36186, बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद को 2537 अधिसूचना भेजी जा चुकी है। इनकी नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।

माइक्रोबायोलॉजी लैब का उद्घाटन

इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्री ने संयुक्त खाद्य औषधि प्रयोगशाला में माइक्रोबायोलॉजी लैब और उच्चस्तरीय उपकरण अनुभाग का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस लैब से राज्य में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच में मदद मिलेगी। उन्होंने राज्य के सभी मंडलों में ऐसी ही लैब स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। वहीं बैठक में 100 बेड वाले शिशु अस्पताल की संचिका को स्वीकृति के लिए संलेख तैयार करने के प्रस्ताव पर भी विमर्श किया गया।

NSIT
Nsmch

पीएमसीएच शताब्दी समारोह

पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अपने शताब्दी वर्ष का जश्न मनाने के लिए तैयार है। इस अवसर पर दुनिया भर के चिकित्सक पटना आएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक में पटना की मेयर सीता साहू, स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह, ओएसडी सुरेंद्र राय, एनएमसीएच की प्राचार्या डॉ उषा कुमारी, भारतीय खाद्य संरक्षा मानक प्राधिकरण के निदेशक (गुणवत्ता आश्वासन प्रभाग) डॉ अजय प्रकाश गुप्ता और स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव अमिताभ सिंह भी मौजूद थे।