LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

BIHAR NEWS - लोन दिलाने का झांसा देकर दिव्यांग गरीब महिला के घर को दबंगों ने तोड़ा, जमीन पर किया कब्जा, पीड़िता ने डीएम से लगाई गुहार

BIHAR NEWS - लोन दिलाने के नाम पर फर्जी कागजात पर महिला से साइन करा लिया और फिर उसकी जमीन पर बने घर को दबंगों ने तोड़ दिया और सारा सामान लूट लिया। अपना घर छीने जाने के बाद पीड़िता ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।

BIHAR NEWS - लोन दिलाने का झांसा देकर दिव्यांग गरीब महिला के
दिव्यांग महिला की जमीन पर किया कब्जा- फोटो : अमित कुमार

KHAGARIA - शनिवार का लगने वाले जनता दरबार में  अजीबो गरीब मामला आया। जब एक दिव्यांग महिला ने थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी को संयुक्त रूप से आवेदन देकर अपने घर को दबंगों द्वारा तोड़कर अपने गिरफ्त में लेने का आरोप लगाया।

दरअसल मामला जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत तेमथा निवासी सीता देवी ने आवेदन में यह कहा है कि मैं और मेरा पूरा परिवार 25 वर्षों से दिल्ली में रहता है । मुझे अपने पड़ोसी से यह सूचना मिली कि मेरे घर को कृष्णा कुमार द्वारा तोड़कर मेरे घर के सारे सामान को लूट लिया। साथ ही जमीन हड़पने की नियत से मेरे पूरे परिवार को धमकी दी जा रही है। कभी भी कोई भी घटना मेरे साथ हो सकती है। उन्होंने बताया कि शुरू से ही 15 धुर जमीन पर मेरा शांतिपूर्ण कब्जा रहा है।

वहीं न्यूज4नेशन से बातचीत में घर के सदस्यों ने यह बताया कि राजेश कुमार को लोन दिलाने के नाम पर कृष्णा कुमार ने  चुटकी ले लिया और मुझे 10 लाख कहकर 280000 अकाउंट पर दिया गया। क्या पता था कि मेरी जमीन अपने नाम कराने का इरादा था? 

अब देखने वाली बात होगी कि पीड़ित गरीब परिवार को कब और कैसे न्याय मिलता है।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट