LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

GAYA NEWS - आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गया को माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराए प्रशासन – कांग्रेस

 GAYA NEWS - आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, गया को माफि
आयुर्वेद कॉलेज को माफियाओं से मुक्त कराने की मांग- फोटो : मनोज कुमार

GAYA गया शहर के दण्डिबाग मुहल्ला स्थित आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को विगत कई वर्षो से स्थानीय माफियाओं द्वारा अपने कब्जा में लेकर इसके  फंड में  जमा करोड़ों रुपया का भी नारा व्यारा करने में लगे हुए हैं।

बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, प्रद्युम्न दुबे,जगनारायण त्रिगुनायन, विजय सिंह, डॉ हामिद हुसैन,  डॉ उम्र नारायण मिश्रा, डॉ संकेत नारायण,  प्रो ( डॉ ) रामसिंह सिंह ,दामोदर गोस्वामी, आदि ने कहा कि 52 वर्ष पूर्व सन 1972 से सरकार एवं विश्वविद्यालय द्वारा गठित शासी निकाय द्वारा संचालित आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को विगत चार- पांच वर्षो से उसके चांद शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी तथा एक स्थानीय प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक द्वारा पांच बीघा के कैम्पस में दो मंजिला भवन  में बने कॉलेज एवं हॉस्पिटल को अपने कब्जे में ले कर, इसे प्राइवेट आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लिख दिया है।

Diarch GO

माफियाओं ने हॉस्पिटल के करोड़ों रुपये के मूल्य के सामान,  तथा कॉलेज कोष में पूर्व से जमा 3 करोड़ रुपया बैंक के आला अधिकारियों से मिली भगत कर पूर्व के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को वेतन देने के नाम पर गलत ढंग से निकासी भी कर लिया है।

नेताओं ने कहा कि इस मामले में 2020 से पांच लोगों पर स्थानीय गया व्यवहार न्यायालय में मुकदमा भी दर्ज हैतथा कॉंग्रेस पार्टी  द्वारा 12 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री कार्यालय पटना को इस संबंध में भेजे गए ज्ञापन पर  मुख्यमंत्री कार्यालय कारवाई करते हुए इसे 19 अगस्त 2024 को स्वास्थ्य विभाग   बिहार  सरकार को अग्रसारित किया गया है। 

NSIT
Nsmch

जून 2024 में जब इस सम्बंध में सूचना के अधिकार के तहत जब   राज्य  स्वस्थ निदेशालय आयुष से  इस संबंध में पूछा गया,  तो वहां से जवाब आया कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा शासी निकाय  गठित कर कालेज एवं अस्पताल संचालित किया जाये,  जिसकी जानकारी पूर्व  के शासी निकाय के अध्यक्ष मगध प्रमंडल के आयुक्त तथा सचिव उप विकास आयुक्त ( डीडीसी ) को महीनों  पहले दे,  दिया गया है।

नेताओं ने कहा कि अति प्राचीन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला अंत सलिल फल्गु नदी के तट दण्डिबाग मुहल्ला में स्थित आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को अविलंब  पूर्व की  भाती आयुक्त मगध प्रमंडल आयुक्त  की अध्यक्षता में गठित शासी निकाय द्वारा संचालित कराने की कृपा करें ताकि यहाँ के आमजन को आयुर्वेद चिकित्सा का समुचित लाभ मिल सके।

गया से मनोज की रिपोर्ट