LATEST NEWS

  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद
  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग कांडों में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद

  • Patna Shankarpur Diyara firing
  • पटना के शाहपुर दियारा में ताबड़तोड़ गोलीबारी, चार गिरफ्तार और दुनाली बंदूक बरामद

  •  IPS Officer Aditya Kumar
  • जिस IPS पर लगा शराब बरामदगी मामले में बड़ा आरोप, अब बिहार सरकार ने ही समाप्त कर दी

  • सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राघोपुर थाना क्षेत्र से 2475 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, वाहन जब्त
  • सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राघोपुर थाना क्षेत्र से 2475 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, वाहन

  • Bihar Politics: OBC कोटा में मुस्लिम समाज के आरक्षण पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान,कहा- अपने हक के लिए लड़ें सनातनी
  • Bihar Politics: OBC कोटा में मुस्लिम समाज के आरक्षण पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान,कहा- अपने हक के

तेजस्वी यादव ने नववर्ष के पहले दिन दी ओपन लेटर,बिहार के सुनहरे भविष्य का किया वादा, कर दी योजनाओं की बौछार

तेजस्वी यादव का यह पत्र न केवल उनके संकल्पों को रेखांकित करता है, बल्कि बिहार के लिए एक नई उम्मीद की तस्वीर भी पेश करता है।

तेजस्वी यादव ने नववर्ष के पहले दिन दी ओपन लेटर,बिहार के सुनह
नए साल के मौके पर तेजस्वी का पत्र- फोटो : social media

Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नववर्ष के पहले दिन राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक खुला पत्र लिखा। इसमें उन्होंने बिहार के विकास को लेकर अपने सपनों, योजनाओं और वादों को साझा किया। तेजस्वी ने इसे बिहार के सुनहरे भविष्य की नींव रखने वाला साल करार दिया।

बिहार के सुनहरे भविष्य का वादा

अपने पत्र में तेजस्वी यादव ने लिखा कि साल 2025 का नाम इतिहास में बदलाव और नए बिहार के निर्माण की शुरुआत के रूप में दर्ज होगा। यह वह साल होगा जब बिहार के हर वर्ग—युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी और कर्मचारी—राजनीतिक अस्थिरता, आर्थिक बदहाली और प्रशासनिक अराजकता को खत्म कर राज्य को प्रगति के नए पथ पर ले जाने का संकल्प लेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार, सरकारी सुस्ती और व्यवस्था की खामियों को खत्म किया जाएगा।

लोकलुभावन वादों की झड़ी

तेजस्वी यादव ने खुद को प्रदेश के लोगों का बेटा, भाई और दोस्त बताते हुए कई बड़े वादे किए:

200 यूनिट मुफ्त बिजली: सरकार बनने पर हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।

रोजगार सृजन: बेरोजगारी खत्म करने के लिए कृषि आधारित उद्योग, फूड प्रोसेसिंग यूनिट और इंडस्ट्रियल क्लस्टर की स्थापना होगी।

NSIT
Nsmch

पलायन रोकने की पहल: नए उद्योग-धंधों का विकास कर पलायन को रोकने के प्रयास किए जाएंगे।

महिलाओं और वंचित वर्ग के लिए योजनाएं

तेजस्वी ने महिलाओं और जरूरतमंदों के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की।

माई-बहिन मान योजना: हर महीने माताओं और बहनों के बैंक खाते में ₹2,500 जमा किए जाएंगे।

पेंशन में वृद्धि: दिव्यांगों, विधवाओं और बुजुर्गों को ₹1,500 पेंशन मिलेगी, जो पहले ₹400 थी।

भ्रष्टाचार उन्मूलन: सरकारी कार्यालयों, थानों और ब्लॉकों से भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया।

समान अधिकार: आरक्षण और आर्थिक न्याय के माध्यम से समाज के हर वर्ग को बराबरी का अधिकार देने का आश्वासन।

सभी से बदलाव में भागीदारी की अपील

तेजस्वी ने अपने संदेश में राज्यवासियों को एकजुट होकर बदलाव के इस ऐतिहासिक साल में योगदान देने की अपील की। उन्होंने लिखा कि राग-द्वेष को भूलकर भाईचारे और विकास की नींव रखें। मिलकर तरक्की की इबारत लिखें। ईश्वर, अल्लाह से प्रार्थना करें कि सबको सन्मति मिले। उन्होंने राज्य की जनता से संवाद, सहयोग और तर्कपूर्ण सुझावों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।