LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar School News: शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के लिए जारी किया नया आदेश, हेडमास्टर को जल्द से जल्द करना होगा यह काम

Bihar School News: शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के लिए नया आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार अब सरकारी स्कूलों में जल्द से जल्द ये काम करना होगा।

शिक्षा विभाग
Education Department new order- फोटो : social Media

Bihar School News: बिहार में ठंड का कहर जारी है। कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ठंड को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं सरकारी स्कूलों में भी ठंड को देखते हुए अब कई इंतेजाम किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने ठंड को देखते हुए सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नया आदेश दिया है। शिक्षा विभाग ने इस आदेश का पालन जल्द से जल्द करने को कहा है। 

स्कूलों में कराना होगा यह काम 

दरअसल, सूबे के सरकारी स्कूलों में ठंड से बचाव के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि स्कूलों की क्षतिग्रस्त खिड़कियों और दरवाजों की तत्काल मरम्मत की जाए। साथ ही स्कूल के बरामदे में पॉलिथीन या पर्दा लगाने की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि ठंडी हवा कक्षाओं में प्रवेश न करे। इसके अलावा, शिक्षक छात्रों के माता-पिता से संपर्क कर रहे हैं,ताकि बच्चे होमवर्क पूरा करने के साथ-साथ पूरी ड्रेस और गर्म कपड़ों में स्कूल आएं। मरम्मत का खर्च स्कूल निधि से किया जाएगा। जिसकी जानकारी प्रधानाध्यापक संबंधित अधिकारियों को देंगे।

स्कूल के सभी समस्याओं का जल्द हो समाधान 

मालूम हो कि फिलहाल सरकारी स्कूल बंद हैं, लेकिन खुलने के बाद छात्रों को ठंड से बचाने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं। स्कूलों में स्थानीय डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के संपर्क नंबर दर्ज किए जाएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके। शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापकों को यह भी निर्देश दिया है कि वे इमरजेंसी नंबर, प्लंबर, सफाईकर्मी और बिजलीकर्मियों के नाम और पते का रिकॉर्ड रखें, ताकि स्कूलों में किसी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।

पटना में शीतलहर जैसी स्थिति

गौरतलब है कि दिसंबर में बिहार के सरकारी स्कूलों में ठंड के कारण दो दर्जन से अधिक छात्र बीमार पड़ गए थे। उस दौरान बिहार का औसत तापमान अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहा था। जनवरी में ठंड और बढ़ने के कारण विभाग ने यह कदम उठाए हैं। बता दें कि पटना सहित बिहार के कई जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। ठंड से लोगों का जीवन मुहाल हो गया है। 

NSIT
Nsmch