LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Weather: ठंड में ठिठुरन वाली गति से चल रही ट्रेनें, राजधानी 13 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल, कोटा एक्सप्रेस, दिल्ली स्पेशल 9 घंटे लेट, दर्जनों अन्य हुई विलंब

बिहार में पड़ी रही कड़ाके वाली ठंड ने राज्य में लोगों को ठिठुरा कर रखा है. वहीं ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई है. करीब एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 15 घंटे तक के विलंब से चल रही है.

trains late in Bihar
trains late in Bihar- फोटो : news4nation

Bihar Weather: बिहार में पिछले 10 दिनों से कड़ाके वाली ठंड पड़ रही है. सर्दी का सितम और कोहरे का असर बिहार के साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों को ठिठुराए हुए है. वहीं ठंड में ठिठुरन वाली गति से ट्रेनें भी चलने लगी है. नतीजा है कि बिहार आने और गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें शनिवार को अपने निर्धारित समय से 13 घंटे विलंब से चल रही हैं.

कोहरे के कारण विजिबिलिटी में आई कमी से ट्रेनें अपने तय समय से कई घंटे विलंब से चलने को मजबूर हैं. इससे बिहार  के हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है. खासकर लम्बी दूरी की ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. 

पटना में विलंब हुई ट्रेनें

पटना में शनिवार को दिल्ली-राजेंद्र नगर सम्पूर्ण क्रांति 9 घंटे, हावड़ा राजधानी 13 घंटे, बिलासपुर स्पेशल 5 घंटे, मगध 9 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल 9 घंटे, आनंद विहार -पटना स्पेशल 10 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 7 घंटे, कुंभ एक्सप्रेस 2 घंटे सहित कई अन्य ट्रेनें लेट से चल रही हैं. 

पश्चिमी विक्षोभ का असर

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।  यह विक्षोभ दक्षिण-पूर्व ईरान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से औसतन 3.1 से 9.4 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके प्रभाव से 12 जनवरी को दक्षिण-पश्चिम बिहार के 6 जिलों—बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, और अरवल—में हल्की बारिश हो सकती है। पटना में रात का न्यूनतम तापमान अभी भी 5°C के आसपास स्थिर है.

NSIT
Nsmch

मकर संक्रांति तक राहत

मौसम विभाग के अनुसार, मकर संक्रांति तक ठंड में थोड़ी नरमी आएगी। शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्का और मध्यम कोहरा छा सकता है। साथ ही, बारिश के भी हल्के आसार बने हुए हैं। राज्य में मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है, जिससे ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।