LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

BIHAR NEWS - डीएम ने अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, सीओ और राजस्व कर्मचारी को हल्का वार समीक्षा करने का निर्देश

BIHAR NEWS - जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम बोधगया अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां विभिन्न प्रकार के नए-नए कार्य होना साथ ही जमीन की मापी भी कुछ संख्या में लंबित है, इसे देखते हुए दूसरे अंचलों से अतिरिक्त अमीन की प्र

BIHAR NEWS - डीएम ने अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, सीओ
डीएम ने की बैठक- फोटो : SANTOSH KUMAR

GAYA - जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा आज बोधगया अंचल पहुँच कर राजस्व संबंधित किये जा रहे कार्यो के प्रगति की समीक्षा एवं जांच की गई। अंचल कार्यालय पहुंचकर जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता राजस्व, डीसीएलआर सदर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, सभी राजस्व कर्मी एवं सभी राजस्व अमीन के साथ बैठक की गई। 

राजस्व कर्मचारियों का बनाएं रोस्टर

डीएम द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है कि सीओ और राजस्व कर्मचारी हल्का वार समीक्षा करेंगे और रोस्टर के अनुसार राजस्व कर्मचारी एवं अमीन का तैयार करेंगे ताकि उसी अनुरूप लोगों के बीच बैठे और उनकी समस्याओं को निदान करें। उन्होंने कहा कि प्राय सूचना प्राप्त होती है कि राजस्व कर्मचारी नहीं मिल पाते हैं इसे देखते हुए रोस्टर बनाने का सख्त निर्देश दिया गया है साथ ही रोस्टर को प्रदर्शित करने को भी कहा गया है। म्यूटेशन एवं परिमार्जन संबंधित जो भी मामले पेंडिंग है उसे टाइमलाइन के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।

बोधगया में नियुक्त किए जाएंगे अतिरिक्त अमीन

इसका पदाधिकारी ने कहा कि बोधगया में विभिन्न प्रकार के नए-नए कार्य किए जाने हैं साथ ही जमीन की मापी भी कुछ संख्या में लंबित है, इसे देखते हुए दूसरे अंचलों से अतिरिक्त अमीन की प्रतिनियुक्ति कराने का निर्देश दिया है। परिमार्जन के मामले की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया है कि अगले तीन दिनों के अंदर परिमार्जन संबंधित प्राप्त आवेदन को निष्पादन करें। म्यूटेशन की समीक्षा के दौरान अंचल अधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रतिदिन प्रगति संबंधित जानकारी अपर समाहर्ता राजस्व को उपलब्ध कराएंगे।

   जिला पदाधिकारी ने सभी राजस्व कर्मचारियों को हिदायत दिया कि आमजनों को जमीन संबंधित कार्यों को तेजी से निष्पादित करें। जनता के संपर्क में रहे। जनता के साथ संवाद करें। उनकी हर संभव मदद करें।  अभियान बसेरा समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने अपार समर्थ राजस्व एवं अंचल अधिकारी को निर्देश दिया है कि पर्चा का समीक्षा कर जरूरतमंदों के बीच तेजी से पर्चा वितरण करवाये

NSIT
Nsmch

संतोष कुमार की रिपोर्ट