LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : बक्सर के केसठ में 7 दिसंबर को जिलाधिकारी के जनता दरबार का होगा आयोजन, लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित निपटारा

Bihar News : बक्सर में कल जिलाधिकारी के जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा. जिसमें कई अधिकारी लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करेंगे...पढ़िए आगे

Bihar News : बक्सर के केसठ में 7 दिसंबर को जिलाधिकारी के जनत
जनता दरबार कल - फोटो : sandip verma

BUXAR : कल यानी 7 दिसंबर को पंचायत सरकार भवन, केसठ में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे से शुरू होगा। इस जनता दरबार में जिला प्रशासन के प्रमुख अधिकारी, जिनमें अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिले के वरीय अधिकारी, एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि संबंधित प्रखंड के लोग अपनी समस्याओं को लेकर इस जनता दरबार में भाग लें। कार्यक्रम में समस्याओं को सीधे जिला पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के समक्ष रखा जा सकेगा, जिनका समाधान यथाशीघ्र किया जाएगा।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है की जनता दरबार कार्यक्रम जिले के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इस कार्यक्रम से लोगों की शिकायतों का त्वरित निपटारा हो सकेगा।

बताते चलें की बक्सर का जिलाधिकारी बनाये जाने के बाद अंशुल अग्रवाल लगातार एक्शन मोड में हैं। वे लगातार जिले में चल रही सरकारी योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर भी तत्पर हैं। इसी कड़ी में केसठ में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। 

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट