LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

Haryana result 2024:हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में आज फैसले का दिन,आज आएंगे विधानसभा चुनाव के परिणाम

आज फैसले का दिन

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की सत्ता में अगले 5 साल किसके सिर सजेगा ताज इसका निर्णय अब से कुछ घंटो बाद हो जाएगा.दोनों जगहों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से आरंभ हो जाएगी. इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं. इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का जनादेश आज आ जाएगा. हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी. आज यानी 8 अक्टूबर 2024 को  पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी, इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन  से डाले गए वोटों की गिनती होगी. प्रारंभिक रुझान सुबह 9 बजे से आने लगेंगे, जबकि फाइनल नतीजे दोपहर तक स्पष्ट होने की संभावना है.

हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है. भाजपा पिछले 10 वर्षों से सत्ता में है और इस बार तीसरी बार जीतने का प्रयास कर रही है. दूसरी ओर, कांग्रेस पिछले एक दशक से सत्ता से बाहर है और इस चुनाव में वापसी करने की उम्मीद कर रही है. 

Diarch GO

जम्मू-कश्मीर में  मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन के बीच हो रहा है. यहां बहुकोणीय मुकाबले की संभावना जताई जा रही है. 

परिणाम आज स्पष्ट होंगे कि किसके सिर पर ताज सजेगा. 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा आज हो जाएगी. कांग्र या भाजपा किसके सिर पर ताज सजेगा यह आज स्पष्ट हो जाएगा. पिछले 10 वर्षों से भाजपा हरियाणा में सत्ता में है, और इस बार उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है. कांग्रेस ने भी इस चुनाव में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयास किए हैं. 

NSIT
Nsmch

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2014 के बाद पहली बार हो रहे हैं. यहां पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन चुनावी मैदान में उतरा है